तेंदुए के हमले में मजदूर घायल, कोरची तहसील के भिमनखोली परिसर की घटना
कोरची तहसील में तेंदुए के हमले से मजदूर घायल, घटना के बाद दहशत का माहौल, तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग।
Gadchiroli News: कोरची तहसील के सावरगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले भिमनखोजी परिसर में तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला कर उसे घायल करने की घटना शनिवार को सुबह के दौरान घटी.
घायल मजदूर का नाम कोरची निवासी पतिराम सुकेलसिंग मुलेटी 67 है. अधिक जानकारी के अनुसार भिमनखोजी जंगल में एक ठेकेदार के माध्यम से बांस कटाई का कार्य शुरू है. पतिराम मुलेटी यह अपने सहयोगियों के साथ कार्य में व्यस्त थे.
इस दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला किया. इस दौरान पतिराम तथा तेंदुए के बीच कुछ देर तक झड़प हुई. हमला होते ही पतिराम ने चिल्लाना शुरू किया. उसकी आवाज सुनकर करीब काम करने वाले अन्य मजदूर मदद के लिए दौड़े आए.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में ‘अमृत आपके द्वार परिवार सर्वेक्षण 2026’ शुरू, कमजोर परिवारों की होगी सामाजिक-आर्थिक जांच
गड़चिरोली पुलिस का बडा कदम, बेडगांव कृषि मेले में उमड़े किसान, पुलिस दादालोरा खिड़की से मिला योजनाओं का लाभ
PM Fasal Bima Yojana: गड़चिरोली के किसानों को अब धान व कपास का बिमा निकलने का अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार
गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष
मजदूरों को आते देख तेंदुआ जंगल की दिशा में भाग खड़ा हुआ. घायल पतिराम मुलेटी को तत्काल कोटगुल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया. वहां प्राथमिक उपचार कर आगे के उपचार हेतु कोरची के अस्पताल में रेफर किया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस घटना के चलते परिसर में दहशत का वातावरण है. तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग हो रही है.
