Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महायुति में जितनी सीट मिलेगी उतनी पर लड़ेंगे चुनाव, चंद्रकांत पाटिल बोले- BJP 288 सीटों पर लड़ने में सक्षम

महाराष्ट्र के सभी सियासी दल इन दिनों जोरशोर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इसी के साथ सियासी दलों के गठबंधनों में सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी भी तेज होती जा रही है। इसी बीच चंद्रकांत पाटिल बीजेपी 288 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है लेकिन हम महायुति में चुनाव लड़ेंगे। सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद जितनी सीटें हमें मिलेंगी उतने पर हमारी पार्टी के उम्मीदवार लड़ेंगे।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 28, 2024 | 09:54 PM

चंद्रकांत पाटिल (फाइल फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र के सभी सियासी दल इन दिनों जोरशोर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इसी के साथ सियासी दलों के गठबंधनों में सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी भी तेज होती जा रही है। गठबंधन में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए सियासी दल दबाव की रणनीति अपनाते नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता होने का दावा करते हुए सियासी दलों के नेता ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

महायुति सरकार में मंत्री एवं बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी 288 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है लेकिन हम महायुति में चुनाव लड़ेंगे। सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद जितनी सीटें हमें मिलेंगी उतने पर हमारी पार्टी के उम्मीदवार लड़ेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी ने कोल्हापुर में पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्रीय बैठक की।

कोल्हापुर, सांगली जिले के पदाधिकारियों की रविवार को बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में जो थोड़ी कमी रह गई, उसे दूर करके आगे कैसे बढ़ा जाए इस पर चर्चा हुई। इस दौरान पाटिल ने पदाधिकारियों को संदेश दिया गया कि सफलता से भ्रमित नहीं होना चाहिए और असफलता से हताश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार वरिष्ठ स्तर पर तय होगा कि कौन सी पार्टी विधानसभा में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

तिजोरी खाली नहीं है

पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की तिजोरी बिलकुल भी खाली नहीं है। महाराष्ट्र का जीएसटी और स्टैंप, राजस्व बढ़ा है। महाराष्ट्र का उत्पाद शुल्क राजस्व बढ़ा है। महाराष्ट्र में कोई वित्तीय समस्या नहीं है, हम सभी योजनाएं लागू करेंगे। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गए आरोपों के संबंध में कहा कि लोकतंत्र में किसी पर भी आरोप लगाया जा सकता है। सवाल यह उठता है कि देशमुख ने यह मुद्दा दो साल बाद क्यों उठाया? उन्होंने फड़णवीस का समर्थन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता इस पर विश्वास नहीं करेगी।

अजीत से अच्छा बर्ताव

अजीत पवार को महायुति में अलग-थलग करने के प्रयास किए जाने जैसे आरोपों को विपक्ष का फेक नैरेटिव करार देते हुए पाटिल ने कहा कि विपक्षी दलों का काम भ्रम पैदा करना है। हमारे और अजीत पवार की पार्टी के साथ अच्छा तालमेल है। उन्हें महायुति में अलग-थलग किए जाने की बातें बेबुनियाद है। अजीत ने अलग कारणों से अमित शाह से मुलाकात की होगी।

Chandrakant patil bjp is capable of contesting 288 assembly seats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2024 | 09:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrakant Patil
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

2

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

3

सदन में आगबबूला हुए निशिकांत दुबे, कहा- कांग्रेस ने देश के स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर का कबाड़ा किया

4

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता आरती साठे बनीं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज, विपक्ष ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.