Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सभापति, स्पीकर बन गए हैं ‘सुविधाजनक पंचिंग बैग’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जताई चिंता

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश में राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। महाराष्ट्र विधानमंडल को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र संवाद और चर्चा से फूलता-फलता है, लेकिन वर्तमान में राजनीतिक दलों के बीच संवादहीनता है। सदन के अध्यक्ष या स्पीकर को 'सुविधाजनक पंचिंग बैग' बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, यह बेहद चिंताजनक है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 12, 2024 | 12:06 AM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए देवेंद्र फडणवीस (नवभारत फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा में उपसभापति जगदीप धनखड़ ने देश में राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र संवाद और चर्चा से फूलता-फलता है, लेकिन वर्तमान में राजनीतिक दलों के बीच संवादहीनता है। सदन के अध्यक्ष या स्पीकर को ‘सुविधाजनक पंचिंग बैग’ बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार और अनुशासन “लोकतंत्र का दिल और आत्मा” हैं तथा नैतिकता व सदाचार भारत में सार्वजनिक जीवन की पहचान हैं। लेकिन लोकतंत्र में राजनीतिक व्यवधान और गड़बड़ी की बेअदबी एक गंभीर मुद्दा बन गया है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को दोपहर में भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां राज्यपाल रमेश बैस, स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान शिष्टाचार विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर एवं मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, अपर पुलिस महानिदेशक दीपक पांडे, अतिरिक्त आयुक्त मुंबई मनपा डॉ. अश्विनी जोशी उपस्थित रहीं। इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये।

विशेष निमंत्रण पर विधान भवन पहुंचे

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विशेष निमंत्रण पर महाराष्ट्र विधान भवन परिसर पहुंचे धनखड़ ने गुरुवार चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं है, यह बहुत तनाव में काम कर रही है। संसद के कामकाज को रोककर सियासी शस्त्र की तरह इस्तेमाल करना हमारी राजनीति के लिए गंभीर परिणामों से भरा हुआ है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विधान भवन में (नवभारत फोटो)

संसद के सदनों में हाल के घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि संसद सत्रों में सदस्यों का हालिया आचरण वास्तव में पीड़ादायक है और यह हमारे विधायी विमर्श में महत्वपूर्ण नैतिक क्षरण को दर्शाता है। लोकतंत्र की ताकत विचारों की विविधता और रचनात्मक जुड़ाव के माध्यम से आम जमीन खोजने की क्षमता में निहित है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो संवाद, बहस, चर्चा और विचार-विमर्श पर पनपती है। उन्होंने याद दिलाया कि सांसद बहस करने वाले समाज का हिस्सा नहीं हैं। उनके अनुसार, कानून बनाने वालों को उदार होने की जरूरत है।

Chairman speaker have become convenient punching bags vice president jagdeep dhankhar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2024 | 11:45 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Jagdeep Dhankhar

सम्बंधित ख़बरें

1

तेलंगाना की तरह महाराष्ट्र में भी ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण? फडणवीस सरकार से सपकाल ने पूछा सवाल

2

मराठा आरक्षण से ओबीसी नाराज…डैमेज कंट्रोल में जुटे CM फडणवीस, भुजबल से खुद की बात

3

जीएसटी सुधार PM मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम, देवेंद्र फडणवीस ने फैसले का किया स्वागत

4

ओबीसी नाराज…मराठा आरक्षण देकर फंस गए फडणवीस! महायुति पर मंडराया नया सियासी संकट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.