सांगली में कृष्णा नदी पर बने पुल से गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत
यह हादसा सांगली में कृष्णा नदी पर बने अंकाली पुल पर हुआ। पुल से गुजरते वक्त कार अचानक पुल से करीब 35 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
- Written By: रीना पंवार
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार
सांगली : पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार देर रात एक कार कृष्णा नदी बन बने पुल से नीचे गिर गई जिससे कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय नागरिक और जयसिंहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सांगली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
जयसिंहपुर थाने की पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जिले के अंकाली पुल पर बीती रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। कार में सवार सांगली निवासी खेडेकर और नार्वेकर परिवार के लोग कोल्हापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर को लौट रहे थे। इसी दौरान अंकाली पुल से गुजरते वक्त कार अचानक पुल से करीब 35 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
गहरी खाई में गिरी कार
जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहां कृष्णा नदी पर एक पुराना पुल और एक नया पुल बना हुआ है। ये दोनों ही पुल एक दूसरे से सटे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त कार पुराने पुल पर से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार दोनों पुलों के बीच जा गिरी। पुलिस ने बताया कि कार पुल के एक खंभे के पास नदी के किनारे पर एक सूखे स्थान पर गिरकर दुर्घनाग्रस्त हुई।
सम्बंधित ख़बरें
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान 35 वर्षी प्रसाद भालचंद्र खेडेकर, 36 वर्षीय उनकी पत्नी प्रेरणा प्रसाद खेडेकर और नार्वेकर परिवार की 21 वर्षीय वैष्णवी संतोष नार्वेकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल सात वर्षीय समरजीत प्रसाद खेडकर, 19 वर्षीय वरद संतोष नार्वेकर और 42 वर्षीय साक्षी संतोष नार्वेकर का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
