कैबिनेट मंत्री तानाजी सावंत का बड़ा खुलासा, कहा- देवेंद्र फडणवीस के कहने पर फोड़ी शिवसेना
- Written By: लतिकेश शर्मा
मुंबई/धाराशिव: शिवसेना (Shiv Sena) में हुई बगावत को लेकर अब स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Cabinet minister Tanaji Sawant) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी में बगावत की शुरुआत मैंने की थी। साथ ही तानाजी सावंत ने यह भी दावा किया कि तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के कहने पर उन्होंने शिवसेना को फोड़ने का काम किया।
कैबिनेट मंत्री के मुताबिक, इस मेगा प्लॉन को सफल बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे के बीच करीब 150 बैठकें हुई थी। इसके तहत शिवसेना विधायकों को महाविकास आघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Govt.) गिराने के लिए राजी किया गया। सावंत ने कहा कि मैंने सबसे पहले ‘मातोश्री’ जाकर अपनी बगावत का बिगुल बजाया था। सावंत ने यह खुलासा धाराशिव जिले में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में किया।
देवेंद्र फडणवीसांच्या आदेशानं बंडाला सुरुवात झाली.
बंडासाठी फडणवीस-शिंदेंसोबत 150 बैठका घेतल्या. सत्ता बदलाच्या बैठका सांगून करत होतो. मंत्री तानाजी सावंतांचा धक्कादायक गौप्यस्फोट. #TanajiSawant #Maharashtra pic.twitter.com/5Ar31BlLto — Abhijit Karande (@AbhijitKaran25) March 28, 2023
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
महात्मा फुले योजना में फडणवीस का बड़ा धमाका: अब 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, नियमों में भी दी ढील
[blockquote content=” महाविकास आघाड़ी सरकार के कैबिनेट का विस्तार 30 दिसंबर 2019 को किया गया था। 3 जनवरी, 2020 के आसपास, देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर मैं और सुजीत सिंह ठाकुर ने सबसे पहले बगावत का झंडा बुलंद किया। यह सच है कि शिवसेना में बगावत की शुरुआत धाराशिव से हुआ। कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाना राज्य की उन 12 करोड़ जनता का अपमान था, जिन्होंने शिवसेना-बीजेपी युति के लिए वोट दिया था।” pic=”” name=” – तानाजी सावंत, स्वास्थ्य मंत्री “]
