Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-अहमदाबाद के बाद इन रूट पर चलेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने बताई आगे की योजना

राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलासा किया कि मुंबई-अहमदाबाद के बाद और भी कई रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Dec 08, 2024 | 06:24 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : देश की पहली हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तहत 320 से 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच यानी 508 किमी की दूरी महज 2 से 2.30 घंटे में तय करेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 बुलेट ट्रेन स्टेशन की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। बता दें कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली से वाराणसी रूट पर की गई थी।

वर्तमान में वंदे भारत का संचालन 40 से ज्यादा रूट्स पर किया जा रहा है। ठीक उसी तरह देश भर में बुलेट ट्रेन का भी जाल बिछाया जाएगा। इसीलिए अब सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद के बाद, देश के अन्य राज्यों में भी बुलेट ट्रेन की योजना बनाई है।

रेल मंत्री ने बताई आगे की योजना

गौरतलब है कि हाल ही में राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलासा किया कि मुंबई-अहमदाबाद के बाद और भी कई रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। यह बात भी सामने आई है कि मंत्री ने नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) से और 7 हाई स्पीड रूट के बारे में कहा है।

उत्तर प्रदेश से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री ने आगे कहा कि इनमें से दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी लेकिन ये कॉरिडोर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के रूप में अस्थायी होंगे। उन्होंने बताया कि ये कॉरिडोर काफी ज्यादा खर्चीले साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी देते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है, जैसे डीपीआर का परिणाम, तकनीकी व्यवहार्यता, खर्चे, वित्तीय संकल्प और संसाधनों की उपलब्धता।

तेजी से चल रहा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की बात करें तो इसके लिए कुल 1389 हेक्टेयर की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अब तक 336 कि.मी. पियर फाउंडेशन, 331 कि.मी. पियर निर्माण, 260 किमी गर्डर ढलाई और 225 किमी गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही लगभग 21 किमी लम्बी सुरंग, जो समुद्र के अंदर से होकर गुजरेगी, का निर्माण कार्य भी शुरू किया जा चुका है।

इन रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी-
1. दिल्ली-वाराणसी
2. दिल्ली-अहमदाबाद
3. दिल्ली-अमृतसर
4. मुंबई-नागपुर
5. मुंबई-पुणे-हैदराबाद
6. चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर
7. वाराणसी-हावड़ा

महाराष्ट्र की खबरों के लिए क्लिक करें

Bullet train will run on these routes after mumbai ahmedabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 06:24 PM

Topics:  

  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

इवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, घाटकोपर की ‘खतरनाक गली’ फिर चर्चा में

2

एलफिंस्टन पुल ध्वस्त: लोग हो रहे परेशान, रेलवे ब्रिज को नो-टिकट जोन करने की मांग तेज

3

मुंबई में जज थोरात की गाड़ी व आवास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

4

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 53 करोड़ का गांजा-सोना-हीरा जब्त, 20 लोग गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.