हिटमैन से हत्या के पहले पत्नी को 3 बार जहर दे चुका था पति, बुलढाणा शिक्षिका मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
Buldhana Teacher Murder Case Update: बुलढाणा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी। इससे पहले वह 3 बार जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका था। तीनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं।
- Written By: अनिल सिंह
Husband Hired Hitman To Kill Wife Buldhana Update (फोटो क्रेडिट-X)
Poisoning Attempts Husband Wife Crime: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान लेने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पेशे से शिक्षक प्रकाश गवांडे ने अपनी शिक्षिका पत्नी वृषाली गवांडे की हत्या को एक साधारण सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों ने इस ‘परफेक्ट मर्डर’ की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। जांच में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने न केवल पुलिस को बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
2 मार्च की सुबह जब बुलढाणा शिक्षिका वृषाली अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तब एक सफेद टाटा पिकअप ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती तौर पर इसे ‘हिट एंड रन’ का मामला माना जा रहा था, लेकिन जब जलगांव जामोद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो शक की सुई मृतका के पति की ओर मुड़ गई। इसके बाद जो सच सामने आया, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम खौफनाक नहीं था।
खाने में तीन बार दिया था जहर
पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रकाश गवांडे के पिछले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खुल गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था। हत्या की सुपारी देने से पहले, प्रकाश ने कम से कम तीन बार वृषाली के खाने में जहर मिलाकर उसे मारने का प्रयास किया था। हालांकि, किस्मत ने हर बार वृषाली का साथ दिया और वह बच गई। जब जहर वाली योजना पूरी तरह विफल हो गई, तो आरोपी पति ने एक सोची-समझी साजिश के तहत सुपारी किलर का सहारा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
सिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
ये भी पढ़ें- पुणे SSC पेपर लीक: टेलीग्राम पर 3 दिन पहले ही वायरल हुआ गणित का पेपर, बोर्ड ने दर्ज कराई FIR
1 लाख रुपये में दी पत्नी की सुपारी
जहर देने में नाकाम रहने के बाद, प्रकाश ने अपने परिचित मंगेश चुलकर के माध्यम से मनीष सूर्यवंशी नाम के व्यक्ति से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। योजना के मुताबिक, मनीष ने 2 मार्च की सुबह वृषाली का पीछा किया और कवथल गांव के पास मौका मिलते ही अपनी तेज रफ्तार टाटा पिकअप से उन्हें कुचल दिया। आरोपियों ने पूरी सावधानी बरती थी कि यह एक सामान्य दुर्घटना लगे, लेकिन वाहन के नंबर और घटना के समय प्रकाश की संदिग्ध हरकतों ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बुलढाणा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति प्रकाश गवांडे, बिचौलिये मंगेश चुलकार और वाहन चालक मनीष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या और साजिश से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था और हत्या के पीछे की मुख्य वजह क्या केवल पारिवारिक कलह थी या कुछ और।
