बुलढाणा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, 20 से 25 लोग घायल, पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया
Buldhana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
- Written By: प्रिया जैस
बुलढाणा न्यूज
Maharashtra News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावन बीर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव की घटना सामने आई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार (4 अक्टूबर) रात लगभग 8 बजे हुई जब विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पथराव में 20 से 25 लोग घायल हो गए।
इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस लगातार पथराव करने वाली उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। बुलढाणा में पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।
गांववालों ने दिया धरना
इस पथराव की घटना के बीच विसर्जन जा रही देवी मां की मूर्ति भी खंडित हो गई। इससे नाराज गांववालों ने देवी का विसर्जन करने से मना करने की जानकारी सामने आई है। गांववाले गुस्से में मौके पर ही धरना देकर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर पथराव करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो गांव वालों की तरफ से बड़ा ही प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा में मिलावट पर कार्रवाई तेज, खाद्य व्यापारियों में बढ़ी लाइसेंस की जागरूकता
नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
यह भी पढ़ें – जहरीला कफ सिरप मामला: नागपुर में कई बच्चों का चल रहा इलाज, डॉक्टर ने बताई पूरी बात
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गांव वालों को समझाया। बाद में, पुलिस और बुलढाणा के स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप से आज सुबह करीब 4 बजे मूर्ति का विसर्जन किया गया। पुलिस लगातार पथराव में शामिल लोगों की जांच कर रही है। फिलहाल गांव में शांति की स्थिति बनी हुई है, लेकिन तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
