Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुलढाणा जिले के मेहकर में दो गुटों में झड़प, 23 लोगों पर FIR दर्ज, इलाके में तनाव का माहौल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर कस्बे में सड़क किनारे एक ढाबे पर दो लोगों के बीच हुई बहस ने दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 25, 2024 | 09:09 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर कस्बे में सड़क किनारे एक ढाबे पर दो लोगों के बीच हुई बहस ने दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस बीच अधिकारियों ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया और 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि झड़प में कितने लाेग घायल हुए या किसी तरह के नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है के मेहकर कस्बे में सड़क किनारे एक ढाबे पर दो लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसमें दखल दिया  और देखते ही देखते इसने दो गुटाें में झड़प का रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची। इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाबूराव महामुनि ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को एक ढाबे पर दो लोगों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई। उन्होंने बताया कि मेहकर में दो समूहों के बीच बहस ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ‍़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

बुलढाणा में पुलिसकर्मियों को आयकर विभाग का नोटिस, चार्टर्ड अकाउंटेंट से मिलकर ITR में की धोखाधड़ी

Bhandara News: लाखनी के 7 पुलिस कर्मियों का तबादला, 5 वर्षों से अधिक सेवा देने वालों का समावेश

Buldhana News: बुलढाणा में पलटा डीजल टैंकर, धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, लूटने की मची होड़

Buldhana Accident: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, कई यात्री घायल

23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

एएसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही शांति बनाए रखने की भी अपील की है। उन्होंने घटना के पीछे उकसावे और अन्य विवरणों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

इलाके में धारा 163 लागू

पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही है कि कितने लोग घायल हुए हैं और क्या समूहों द्वारा पथराव किया गया था। मेहकर उप-संभागीय अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Clash between two groups in mehkar town of buldhana district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2024 | 09:09 PM

Topics:  

  • Buldhana Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.