- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Bus Carrying Pilgrims Returning From Pandharpur Overturned 20 Pilgrims Injured
पंढरपुर दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, हादसे में 20 श्रद्धालु घायल
- Written By: आंचल लोखंडे
बुलढाणा जिले के चिखली के पास सोमवार तड़के एसटी महामंडल की विशेष बस पलट गई। यह बस पंढरपुर आषाढ़ी वारी के दर्शन के बाद लौट रही थी। दुर्घटना में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

पंढरपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 20 श्रद्धालु घायल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बुलढाणा: पंढरपुर में विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन का सुख लेकर लौटते श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा यादगार बननी थी, लेकिन घर पहुंचने से ठीक पहले उनकी बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार मच गई, कई लोग लहूलुहान हो गए। फिर भी सबने एक स्वर में कहा, “विठ्ठल की कृपा है कि कोई जान नहीं गई!” यह घटना भक्तिभाव और हादसे के भय का अनोखा संगम दिखाती है। बुलढाणा जिले के चिखली के पास सोमवार तड़के एसटी महामंडल की विशेष बस पलट गई।
यह बस पंढरपुर आषाढ़ी वारी के दर्शन के बाद लौट रही थी। दुर्घटना में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। गनीमत यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। एमएच-40/वाय- 5830 नंबर की एसटी बस महाबीज प्रक्रिया केंद्र के पास पहुंची ही थी कि चालक का नियंत्रण अचानक छूट गया। बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस में 51 श्रद्धालु, चालक और परिचालक सहित कुल 53 लोग सवार थे।
मदद को दौड़े लोग
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस में फंसे रहे, कुछ बाहर गिर गए। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया। कई लोग खून से लथपथ थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि हादसे के वक्त वे सब सो रहे थे या विठ्ठल का नाम जप रहे थे तभी जोर की आवाज हुई और बस पलट गई।
सम्बंधित ख़बरें
एसटी महामंडल पर संकट: डीजल महंगा होने से रोज 70 लाख का अतिरिक्त बोझ, 6,000 करोड़ की देनदारियां लंबित
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
तुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुरू होंगी 100 नई ई-बसें, मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने रूट सर्वे के लिए दिए निर्देश
20 से अधिक लोग घायल
दुर्घटना में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए। सभी को तत्काल चिखली के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने से 15 गंभीर घायलों को बुलढाणा जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है।
विधानसभा के दरवाजे पर ‘घरेलू जंग’, परिणय फुके की विधवा बहू का बच्चों संग धरना!
15 को जिला अस्पताल भेजा गया
हादसे के बाद डरे-सहमे यात्रियों ने कहा “भगवान विठ्ठल की कृपा रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना में कोई मौत नहीं हुई। हम सब बाल-बाल बचे हैं। पंढरपुर के दर्शन कर लौटते वक्त यह परीक्षा थी, लेकिन भगवान ने आशीर्वाद दिया।”हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गईं। अस्पताल में भर्ती सभी यात्रियों की हालत अब स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को छुट्टी दे दी। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
वारकरी दंपती की दर्दनाक मौत
तो वहीं दुसरी घटना में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक श्रद्धालु दंपती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। श्रीगोंदा तहसील के येळपणे गांव निवासी मल्हारी बाजीराव पवार (57) और उनकी पत्नी पंखाबाई मल्हारी पवार (50) विठ्ठल के दर्शन कर पंढरपुर से लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे भिगवण ग्राम पंचायत कार्यालय के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मल्हारी पवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पंखाबाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Bus carrying pilgrims returning from pandharpur overturned 20 pilgrims injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM















