दुल्हन के मामा की डिमांड से खुला दूल्हे का राज, CIBIL स्कोर खराब रहा तो कुंवारे रहेंगे आप
अकोला के मूर्तिजापुर में ऐसा एक मामला सामने आया जब लड़के का सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होने पर वधू पक्ष ने यह कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि लड़के के साथ लड़की का भविष्य अच्छा नहीं होगा क्योंकि लड़के का सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत डिजिटल डेस्क : अगर मैं आपको बताऊं कि सिबिल स्कोर खराब होने से आप कुंवारे रह जाएंगे, तो आप थोड़े देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे, लेकिन यह सच है। दरअसल, अकोला के मूर्तिजापुर में ऐसा एक मामला सामने आया जब लड़के का सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होने पर वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
वधू पक्ष ने यह कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि लड़के के साथ लड़की का भविष्य अच्छा नहीं होगा क्योंकि लड़के का सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है। इस मामले से यह तो साफ हो गया कि शादी के लिए सिर्फ कुंडली या ब्लड स्कोर ही काफी नहीं है बल्कि सिबिल स्कोर भी शादी करने की योग्यता का अब मानक बन गया है।
लड़की के मामा ने देखा स्कोर
दोनों परिवारों में बातचीत हो चुकी थी, रिश्ता तय हो चुका था सिर्फ शादी की तारीख निकलना बाकी थी, पर तभी दुल्हन के मामा ने डिमांड की कि लड़का अपने सिबिल स्कोर के बारे में बताए। सिबिल रिपोर्ट से पता चला कि लड़के ने कई लोन ले रखा था। इसके साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद बेटी के भविष्य की चिंता करते हुए लड़की के परिवार ने रिश्ते के लिए मना कर दिया। लड़की के मामा ने कहा कि ऐसे लड़के से क्यों शादी की जाए जो कर्ज में डूबा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
कैसे सुधारें अपना सिबिल स्कोर?
- समय पर लोन ईएमआई और केडिट कार्ड बिल का भुगतान करें।
- अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीमित करें।
- एक साथ एक से ज्यादा लोन न लें।
- अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में होने वाली त्रुटियों को सुधारें।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सिबिल स्कोर के बारे में यहां समझिए
बैंक या अन्य लोन देने वाली संस्थाएं जब ग्राहकों को लोन देती हैं या फिर उन्हें केडिट कार्ड मुहैया कराती हैं, तो वो ग्राहक का सिबिल स्कोर देखती हैं। सिबिल का मतलब है क्रेडिट ब्यूरो इंडिया लिमिटेड। ये 3 अंकों की एक संख्या होती है जो किसी इंसान के लोन लेने की योग्यता के बारे में बताती है। ज्यादा सिबिल स्कोर का मतलब होता है कि व्यक्ति लोन चुकाने में समर्थ है। वहीं कम स्कोर का अर्थ होता है कि वो लोन नहीं चुका पाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 600 से ऊपर के डेटा को अच्छा सिबिल स्कोर माना जाता है।
