Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP का बाहरियों से भरोसा टूटा, कैडर के भरोसे बन रही विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति

लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद बीजेपी के नेता सदमे में हैं। केंद्रीय प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हार के कारणों से सबक लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बीजेपी का अन्य दलों से आए नेताओं से भरोसा धीरे धीरे उठने लगा है, लिहाजा पार्टी अब अपने पुराने कैडर के भरोसे चुनाव मैदान में उतरेगी।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 08, 2024 | 05:40 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद बीजेपी के नेता सदमे में हैं। केंद्रीय प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हार के कारणों से सबक लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बीजेपी का अन्य दलों से आए नेताओं से भरोसा धीरे धीरे उठने लगा है, लिहाजा पार्टी अब अपने पुराने कैडर के भरोसे चुनाव मैदान में उतरेगी।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के नेता हार के लिए भले ही अलग अलग कारण गिना रहे हैं, लेकिन कोर कमेटी के अधिकांश नेताओं का मानना है कि बाहरियों पर भरोसा करना पार्टी की सबसे बडी भूल है। लोकसभा चुनाव में हार के कई और भी कारण हैं, लेकिन एक बड़ी वजह अपने कैडर को साइड लाइन कर दूसरे दल से आए नेताओं के हाथों में नेतृत्व सौंपना है। उनके कारण नंबर वन की पार्टी कांग्रेस से पीछे होकर दूसरे तीसरे स्थान पर चली गयी।

मोदी मैजिक और सर्वे का खेल फेल

लोकसभा चुनाव में पार्टी की कई गलतफहमियां दूर हुई हैं। बीजेपी के हर उम्मीदवारों को इस बात का घमंड था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैजिक के भरोसे उनकी जीत पक्की है, लेकिन रिजल्ट ने सब की गलतफहमी दूर कर दी है। मोदी की महाराष्ट्र में 19 रैली हुई थी, इसमें महायुति 17 सीटों पर चुनाव हार गयी। इसमें चिंता की बात यह है कि अधिकांश सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों को कांग्रेसियों ने हराया है।

बीजेपी का ग्राफ गिरना और कांग्रेस का ग्राफ बढ़ना, यह पार्टी के लिए खतरनाक साबित हुआ है। निजी एजेंसियों और सरकारी एजेंसियों के सर्वे भी फेल साबित हुए है। एग्जिट पोल की तरह बीजेपी के आंतरिक सर्वे और निजी एजेंसियों ने 35 प्लस का आंकड़ा दिया था। बीजेपी को अकेले 20 सीट जीतना बताया गया था, लेकिन 27 सीट लडकर बीजेपी सिंगल डिजिट यानी 9 सीट पर पहुंच गयी। बीजेपी उद्वव ठाकरे की पार्टी के बराबर आकर खडी हो गयी। कोर कमेटी के नेता इसको लेकर भी चिंतित है। उनका मानना है कि जमीनी हकीकत से दूर इन एजेंसियों की रिपोर्ट से पार्टी को भारी नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र विस चुनाव महत्वपूर्ण

अक्टूबर नवंबर में देश में तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री है। लोकसभा चुनाव के वक्त सोरेन जेल में थे। इसके बावजूद राज्य की सभी 5 आदिवासी सीटें इंडिया गठबंधन जीत गया। अब सोरेन बाहर आ गए हैं। आदिवासियों के बीच पनपी सहानुभूति के बीच होने वाले चुनाव में बीजेपी को सफलता मिलेगी, इसमें संदेह है। हरियाणा की स्थिति पार्टी के लिए अनुकूल नहीं है। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इंडिया गठबंधन के मुकाबले यदि हार का सामना करना पडा तो,राज्य तो जाएगा ही,केंद्र की सरकार भी हिलने लगेगी। इसलिए किसी भी सूरत में बीजेपी महाराष्ट्र की सत्ता पर दोबारा कब्जा चाहती है।

पार्टी की दुर्गति से संघ चिंतित

राष्ट्रीय स्वयं संघ भी महाराष्ट्र में हुई पार्टी की दुर्गति से चिंतित है। संघ का मानना है कि किराए के घोड़े से रेस में जाने से अच्छा है अपने कैडर पर भरोसा कर चुनाव लड़ना चाहिए। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में बिना शिवसेना से गठबंधन 123 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कैडर पर भरोसा और समन्वय से चुनाव में उतरा जाए तो, सत्ता की वापसी हो सकती है।

Bjp strategy to win maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2024 | 05:40 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Mahayuti
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मेरी बेटी से मांगी गई थी अश्लील फोटो…’, अक्षय कुमार ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी

2

‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर

3

PM Modi ने लॉन्च की 60,000 करोड़ की ‘PM सेतु योजना’, ITI संस्थान अब सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे

4

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.