BJP प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले की उद्धव ठाकरे को चुनौती, बोले- किसी भी सीट से लड़ के दिखाएं चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने देवेंद्र फडणवीस की जमानत जब्त कराने की भाषा बोलने वाले उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के किसी भी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लड़ने और जीतकर दिखाने की चुनौती दी है।
- Written By: आकाश मसने
चंद्रशेखर बावनकुले और उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने देवेंद्र फडणवीस की जमानत जब्त कराने की भाषा बोलने वाले उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के किसी भी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लड़ने और जीतकर दिखाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ठाकरे का विदर्भ दौरा निराशाजनक रहा।
चंद्रपुर में बावनकुले ने कहा कि उद्धव चुनाव नहीं जीते, वे विधायक नहीं चुने गये। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे पिछले दरवाजे से विधायक बने। इसके विपरीत, देवेंद्र फडणवीस एक जन नेता हैं, वह पांच बार विधायक चुने गए हैं। कोई भी उद्धव ठाकरे का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। इसलिए उनके विधायक चले गए।
हिंदुत्व की विचारधारा को खत्म किया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र के शेर थे। उद्धव की एकमात्र पहचान यही है कि वह बाला साहेब ठाकरे के पुत्र हैं। बालासाहेब महाराष्ट्र में हर किसी के मन में हिंदू विचार जागृत करते हैं। लेकिन उद्धव ने हिंदुत्व की विचारधारा को खत्म कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
कार्टून वॉर: सुषमा अंधारे ने विरोधियों को दिखाया आईना, पाला बदलने वाले नेताओं पर साधा निशाना
MVA में ‘2028’ का मास्टरस्ट्रोक: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी के बदले कांग्रेस ने पक्की की अपनी दो सीटें
यह भी पढ़ें:– ‘राज्यमाता’ बनेगी महायुति की भाग्यविधाता, महाराष्ट्र चुनाव में कितना फायदेमंद साबित होगी गाय?
भष्ट्राचारियों का दे रहे साथ
चंद्रशेखर बावनकुले उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व की विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के साथ जाना होगा। उन्हें 100 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए अनिल देशमुख और 150 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में अपनी विधायकी गंवाने वाले सुनील केदार का साथ देना है। महाविकास आघाड़ी हार गई है।
यह भी पढ़ें:– गोवा BJP में अंदरूनी कलह, सीएम प्रमाेद सावंत और मंत्री राणे को हाईकमान ने किया दिल्ली तलब
घर-घर जाकर बताएंगे राहुल का झूठ
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने का आरोप लगाया। बाद में अमेरिका में उन्होंने कहा कि आरक्षण की जरूरत नहीं है। हम ये झूठ महाराष्ट्र के हर घर में बताने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने जनता का विश्वास खो दिया है। लाडली बहन योजना बंद करने की बात करने वालों को महाराष्ट्र की बहनें नहीं छोड़ेंगी।
