-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Rajya Mata Cow Will Decide The Fate Of Mahayuti In Maharashtra Assembly Elections
‘राज्यमाता’ बनेगी महायुति की भाग्यविधाता, महाराष्ट्र चुनाव में कितना फायदेमंद साबित होगी गाय?
- Written By: आकाश मसने

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने कैबिनेट की बैठक में गाय को राज्यमाता का दर्जा देकर बड़ा दांव खेला है। महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय समाज में आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली देशी गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में देशी गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित करने के प्रस्ताव को चर्चा के बाद स्वीकार कर लिया गया और इस संबंध में शासनादेश (जीआर) भी जारी कर दिया गया है।
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि इसका विधानसभा चुनाव में क्या असर होगा? क्या इस निर्णय में महायुति को चुनाव में फायदा होगा? विपक्षी दलों पर इसका क्या असर पड़ेगा? ऐसे कई सवालों ने जन्म ले लिया हैं। महाराष्ट्र के चुनाव में ‘राज्यमाता’ गाय बनेगी महायुति की भाग्यविधाता? इस आर्टिकल में हम जानेंगे की इसका क्या असर होगा।
महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारियों जोरों पर हैं। चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे से लौट चुकी हैं। अब माना जा रहा है कि 8 अक्टूबर के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। ऐसे में राज्य की महायुति सरकार पर भी तैयारियों में जुट गई है। साेमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसका रंग देखने को मिला। चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियां जाति और धर्म का कार्ड खेलना शुरू कर देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
सुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में होगी स्पेशल टीचर्स की भर्ती, चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
हिंदू धर्म में गाय का महत्व
हिंदू धर्म में गाय को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। गाय पवित्र माना जाता है। इसे माता का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म के कई धार्मिक अनुष्ठानों में गाय की विशेष पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटि देवों का वास होता हैं। इसलिए कई अनुष्ठानों में गाय की गौमाता की पूजा की जाती हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में गाय के दूध, घी और गोमूत्र का भी उपयोग किया जाता हैं।
महायुति को मिलेगा फायदा?
महाराष्ट्र सरकार के गाय को राज्यमाता का दर्जा देने वाले निर्णय महायुति को चुनाव में फायदा हो सकता है। कहा जा रहा है कि हिंदू धर्म में गाय आस्था का विषय है। ऐसे में इस निर्णय का असर हिंदू वोटरों पर पड़ सकता हैं। सरकार का यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदू वोटर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:– मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, शिंदे समिति की रिपोर्ट को किया स्वीकार
विपक्ष पर क्या होगा असर
वहीं विपक्ष भी इस निर्णय के बाद असमंजस की स्थिति में है। विपक्ष की ओर से इस निर्णय को लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि यदि विपक्ष इसका विरोध करती है तो विधानसभा में हिंदू वोटबैंक खिसक सकता है। ऐसे में विपक्ष ने चुप्पी साधने में ही अपनी भलाई समझी है।
Rajya mata cow will decide the fate of mahayuti in maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMउज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












