Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP ने भी किया मौन प्रदर्शन, अमरावती में चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई में बरसे आशीष शेलार

बदलापुर की घटना के निषेधार्थ प्रस्तावित महाविकास आघाड़ी (मविआ) के महाराष्ट्र बंद पर हाई कोर्ट का ब्रेक लगने के बाद मविआ में शामिल घटक दलों ने कल मौन रहकर निषेध आंदोलन किया। दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) एवं राकां शरदचंद्र पवार पर इंसानियत को शर्मसार करनेवाली बदलापुर जैसी घटनाओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 24, 2024 | 08:36 PM

भाजपा का मौन प्रदर्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. बदलापुर की घटना के निषेधार्थ प्रस्तावित महाविकास आघाड़ी (मविआ) के महाराष्ट्र बंद पर हाई कोर्ट का ब्रेक लगने के बाद मविआ में शामिल घटक दलों ने कल मौन रहकर निषेध आंदोलन किया। दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) एवं राकां शरदचंद्र पवार पर इंसानियत को शर्मसार करनेवाली बदलापुर जैसी घटनाओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र बीजेपी ने मविआ के निषेध आंदोलन के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में अमरावती में ‘जागर जाणीवेचा’! (जन जागरण) आंदोलन किया।

बावनकुले ने सुबह अमरावती के इरविन चौक स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया और मौन आंदोलन पर बैठ गए। बाद में उन्होंने अपनी संवेदनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं कभी राजनीति का विषय नहीं बन सकतीं। ये मानवता को कलंकित करती हैं। इसलिए सिर्फ बदलापुर ही नहीं, बल्कि जहां कहीं भी ऐसी घटनाएं होती हैं, ऐसी प्रवृत्ति को कुचल देना चाहिए।

बावनकुले ने कहा कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए, उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द मौत की सजा देने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की की मांग सरकार से की। इस अवसर पर अमरावती जिला अध्यक्ष सांसद डाॅ। अनिल बोंडे, पूर्व सांसद नवनीत राणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा क्षेत्र प्रभारी डाॅ. आशीष देशमुख, जयंत देहनकर सहित सभी प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप

नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल

‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में हिंसक झड़प, भाजपा-कांग्रेस के नौ लोग घायल

यह भी पढ़ें: बदलापुर में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की इंट्री, पुलिस और कलेक्टर की कार्रवाई का लिया जायजा

मुंबई में आशीष ने बोला हमला

इसी तरह बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार भी मविआ पर जमकर हमला बोला, नरीमन प्वाइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में आशीष ने कहा कि मविआ के इस आंदोलन का पीड़ित परिवार से कोई संबंध नहीं है। ये लोग सिर्फ विरोध की राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान मराठी फिल्म ‘नट सम्राट’ का जिक्र करते हुए आशीष ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को ‘मत सम्राट’ कहा। उन्होंने कहा कि पत्नी और बेटे के साथ आंदोलन कर रहे उद्धव सिर्फ सीएम की कुर्सी और वोट के लिए स्वांग रच रहे हैं।

मविआ के टूटने की भविष्यवाणी

इस दौरान आशीष ने जम्मू कश्मीर के नेशनल कान्फ्रेंस के चुनावी घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस और उद्धव गुट पर जोरदार हमला बोला। मविआ में सीएम पद को लेकर शरद पवार की अनिच्छा के मामले में आशीष ने कहा कि असली खेल अब शुरू हुआ है। अब पवार ने सीएम पद पर मजबूती अपना दावा ठोक दिया है क्योंकि पवार जो कहते हैं उसका अर्थ बिलकुल उल्टा होता है। आशीष ने यह भविष्यवाणी भी की कि चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान मविआ टूट जाएगी।

यह भी पढ़ें: बदलापुर केस: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनका साथ दे रही शिंदे सरकार, उद्धव ने लगाया आरोप

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “बदलापुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पुलिस और प्रशासन को आदेश दिया गया कि वह स्कूलों जाकर जांच करें कि कहीं लड़कियों के साथ कोई दुर्व्यवहार तो नहीं हो रहा है। इसी निरीक्षण अभियान के तहत अमरावती में एक शिक्षक पर कार्रवाई की गई। विकास के मूल्यों को स्कूली जीवन से ही विकसित किए जाने चाहिए, ताकि नारी शक्ति का सम्मान हो सके। बदलापुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करनेवालों को उनकी हैसियत दिखाई जानी चाहिए!”

Bjp silent protest chandrashekhar bawankule ashish shelar lashed out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2024 | 08:36 PM

Topics:  

  • BJP
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.