सुप्रिया सुले के बयान के बाद NCP विलय की अटकलों पर लगा फुल स्टॉप, आखिर क्यों साथ नहीं आ सकते दोनों गुट?

NCP Merger Speculation: NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने विराम लगा दिया है। जानिए आखिर क्यों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों साथ नहीं आ सकते?
NCP merger Speculation why Sharad Pawar and Sunetra Pawar Faction not come together
सुप्रिया सुले, शरद पवार, सुनेत्रा पवारडिजाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शरद पवार और सुनेत्रा पवार गुट के बीच विलय की चर्चा पर लगा विराम

  • सुप्रिया सुले बोलीं- जब अजित पवार जीवित थे तब इस पर चर्चा हुई थी

  • अजित पवार के निधन के बाद NCP के विलय का विषय समाप्त हो गया

  • NCP के दोनों गुटों की अपनी-अपनी सियासी मजबूरियां क्या हैं?

Sharad Pawar and Sunetra Pawar Faction Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के एक होने की अटकलें जोरों पर थीं। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के एक दो-टूक बयान ने इन तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। आखिर अजित पवार के निधन के बाद दोनों गुटों के साथ आने की चर्चा क्यों शुरू हुई थी और अब सुप्रिया सुले ने इस पर 'फुल स्टॉप' क्यों लगाया है? आइए समझते हैं पूरा सियासी गणित।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा जिससे थमी चर्चा?

14 नवंबर को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि उनके और उनकी पार्टी के लिए विलय का मुद्दा अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। सुले ने कहा कि जब अजित पवार जीवित थे, तब दोनों गुटों के साथ आने पर बातचीत हुई थी और एक तारीख भी तय की गई थी, लेकिन जनवरी 2026 में विमान हादसे में उनके निधन के बाद इस विषय पर पूर्ण विराम लग गया है।

सुप्रिया सुले ने यह भी साफ किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी न तो सत्ता में शामिल हो रही है और न ही सुनेत्रा पवार गुट की ओर से उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव या संदेश मिला है।

आखिर NCP के विलय की अटकलें शुरू क्यों हुई थीं?

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्टी की कमान संभाली है, लेकिन सियासी गलियारों में अजित पवार गुट के विधायकों के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

हाल ही में सुनेत्रा पवार गुट के नेता और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल और पार्थ पवार की शरद पवार से हुई मुलाकातों के बाद मीडिया में दोनों गुटों के नजदीक आने की खबरें तेज हो गई थीं। इससे पहले प्रफुल पटेल के नेतृत्व में NCP के 6 बड़े नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार मौजूद नहीं थे।

Sharad Pawar and Praful Patel
अस्पताल में भर्ती शरद पवार से चर्चा करते प्रफुल पटेलसोर्स: सोशल मीडिया
NCP merger Speculation why Sharad Pawar and Sunetra Pawar Faction not come together
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में अजित पवार की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण किया

सुनेत्रा पवार बुलाई कोर कमेटी और विधायकों की बैठक

इस दोनों घटनाक्रमों ने NCP के दोनों का विलय और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में बगावत की चर्चाओं को हवा दी है। अमित शाह से NCP नेताओं की मुलाकात के बाद सुनेत्रा पवार ने पार्टी की कोर कमेटी और विधायकों की बैठक भी बुलाई थी, जिसने इन अटकलों को और तेज कर दिया।

दोनों गुटों के अपने-अपने सियासी मजबूरियां क्या हैं?

सुनेत्रा पवार के नेत‍ृत्व वाली सत्ताधारी एनसीपी का शीर्ष नेतृत्व भी फिलहाल विलय के पक्ष में नहीं है और महायुति में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखना चाहता है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी गठबंधन के भीतर चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रफुल पटेल के नेतृत्व में कुछ नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि अमित शाह की ओर से अभी ऐसा कुछ भी न करने के निर्देश मिले हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि एनसीपी के दोनों गुट एक हो जाते हैं तो सुनेत्रा पवार गुट के बड़े नेताओं की अहमियत कम हो जाएगी और पार्टी की कमान शरद पवार के हाथ में चली जाएगी। इसीलिए प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे जैसे बड़े नेता विलय के पक्ष में नहीं है।

NCP merger Speculation why Sharad Pawar and Sunetra Pawar Faction not come together
ट्रेडमार्क बना रुपाली चाकणकर का नाम-फोटो और स्टाइल! बिना इजाजत इस्तेमाल किया तो होगी सीधी कानूनी कार्रवाई

प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे के विरोध में रोहित पवार

शरद पवार गुट के प्रवक्ताओं का मानना है कि विलय की अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं ताकि सूखा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। वहीं राजनीतिक पंडितों की माने तो शरद पवार गुट के कुछ नेता सुनेत्रा पवार के गुट के कुछ नेता नापसंद करते हैं। रोहित पवार ने तो प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे पर पार्टी को कब्जाने का भी आरोप लगाया था।