Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगोड़े मेहुल चोकसी की और बढ़ी मुसीबत, 55 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के नए मामले में गैर-जमानती वारंट किया जारी 

बेल्जियम ने मंगलवार को मेहुल चोकसी को झटका देते हुए भारत की ओर से प्रत्यर्पण की अपील के बाद की गई गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई उसकी याचिका की सुनवाई को स्थगित कर दिया। मुंबई कोर्ट ने चोकसी खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी की।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 30, 2025 | 12:51 PM

मेहुल चोकसी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय हीरा कारोबारी और धोखाधड़ी के आरोप में देश से फरार चल रहे मेहुल चोकसी की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। बुधवार को मुंबई कोर्ट ने धोखाधड़ी के अन्य मामले में सुवाई करते हुए चोकसी खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। 

यह नया मामला केनरा बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से संबंधित है, मेहुल चोकसी पर कंसोर्टियम के साथ लगभग 55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले पर सुवाई कर रहे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर बी ठाकुर ने चोकसी के खिलाफ वारंट एस्प्लेनेड जारी किया।

बेल्जियम कोर्ट से भी झटका

इससे पहले मंगलवार को मेहुल चोकसी को बेल्जियम ने भी झटका देते हुए भारत की ओर से प्रत्यर्पण की अपील के बाद की गई गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई उसकी याचिका की सुनवाई को स्थगित कर दिया। पिछले सप्ताम बेल्जियम का अदालत ने उसकी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था। चोकसी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उसकी गिरफ्तारी के दौरान बेल्जियम के अधिकारियों ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया था, इसलिए उसे छोड़ा जाए। 

सम्बंधित ख़बरें

काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल

पुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा

‘लालपरी’ को मिला डिजिटल कवच! 111 करोड़ रुपए में लगेंगे 7035 CCTV कैमरे, मुंबई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

धुले के नजम नगर में नरक जैसे हालात, नाला जाम व बदबू से लोग परेशान; मनपा की लापरवाही उजागर

13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी

मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मेहुल चोकसी को हाल ही में 12 अप्रैल को भारत के कहने पर बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारतीय जांच एजेंसियों लगातार काम कर रही हैं। बेल्जियम में भी उसे भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है नए आरोप

चोकसी पर कंसोर्टियम समझौते के तहत केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से दी गई 55 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल फैसिलिटी के कुप्रबंधन से जुड़े आरोप लगे है। यह धनराशि चोकसी से जुड़ी कंपनी बेजेल ज्वैलरी द्वारा सोने और हीरे जड़े आभूषणों के निर्माण और बिक्री के लिए थी। हालांकि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार, धनराशि का उपयोग उनके निर्धारित उद्देश्य के लिए नहीं किया गया और ऋण चूक गए, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित बैंकों को काफी वित्तीय नुकसान हुआ। 

Big trouble for fugitive mehul choksi mumbai court issues non bailable warrant in new case of fraud

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 12:51 PM

Topics:  

  • Bank of Maharashtra
  • Maharashtra
  • Mehul Choksi
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.