-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Will Nana Patole Join Bjp Bawankule Quelled Rumors Saying Bjp For Development
BJP में शामिल होंगे नाना पटोले? बावनकुले ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक, बोले- विकास के लिए भाजपा…
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भाजपा कार्यकर्ता दिवाली स्नेहमिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद देश और राज्य में विकास कार्य तेजी से हुए हैं।

चंद्रशेखर बावनकुले और नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhandara News: आगामी नगर परिषद चुनावों में भंडारा जिले की चारों नगर परिषदों पर भाजपा की सत्ता आए तो इन चारों नगर परिषदों का सर्वांगीण विकास केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से किया जाएगा। भंडारा में बावनकुले ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिले के विकास के लिए भाजपा के नेतृत्व में काम करें, क्योंकि भंडारा जिले के विकास के लिए भाजपा के सिवा कोई विकल्प नहीं है।
गृह राज्यमंत्री एवं भंडारा जिला पालकमंत्री पंकज भोयर तथा पूर्व राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फुके ने 20 करोड़ के टेंडर का मुद्दा उठाया
कार्यक्रम के दौरान डॉ. परिणय फुके ने प्रशासनिक काल में नगर परिषद में हुए 20 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से की गई है, जिसके बाद इन निविदाओं को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे से किसी भी अधिकारी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
वंदे मातरम नहीं बोला तो क्या गोली मारेंगे या फांसी देंगे? AIMIM नेता वारिस पठान का केंद्र पर बड़ा हमला
डीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
बगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
कई लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश
इस अवसर पर विपक्ष के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। मंत्री बावनकुले और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, पूर्व सांसद मधुकर कुकड़े, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाणे, जिला दूध संघ अध्यक्ष विलास काटेखाये, पूर्व विधायक डॉ. हेमकृष्ण कापगते सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटोले की भाजपा में शामिल होने की चर्चा बेबुनियाद : बावनकुले
महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के भाजपा में शामिल होने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। लेकिन इन अटकलों को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सिरे से खारिज कर दिया है। बावनकुले ने स्पष्ट कहा, “नाना पटोले निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके भाजपा से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं है।
उनके व्यक्तित्व पर इस तरह का संशय निर्माण करने का कोई कारण नहीं है। भंडारा जिले के एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद ही नाना पटोले के भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई। इस विषय पर जब भंडारा में पत्रकारों ने बावनकुले से प्रश्न किया, तो उन्होंने कहा कि नाना पटोले ने चुनावों में कांग्रेस की भूमिका पूरी निष्ठा से निभाई। उन्हें भले ही सफलता न मिली हो, लेकिन वे कांग्रेस के सक्रिय और वफादार नेता हैं।
यह भी पढ़ें – न्यू नागपुर बनेगा बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा, 15 दिन में होंगे ये बड़े फैसले
कई नेता भाजपा में आने के इच्छुक
उन्होंने कहा, नाना पटोले भाजपा में प्रवेश करने की कोई भूमिका नहीं ले सकते, क्योंकि उनकी विचारधारा और कार्यपद्धति पूरी तरह कांग्रेस से जुड़ी है। ऐसे व्यक्ति पर संदेह करना उचित नहीं। बावनकुले ने यह भी खुलासा किया कि विदर्भ के कई कांग्रेस नेता भाजपा में आने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अनेक कांग्रेस नेता भाजपा में आने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर भरोसा है।
Will nana patole join bjp bawankule quelled rumors saying bjp for development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में झमाझम बारिश से सड़कें बनीं नदियां, विदर्भ में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन का मौसम
Jul 28, 2026 | 01:57 PMऑर्केस्ट्रा लाइसेंस पर पूर्ण विराम: महाराष्ट्र में नए परमिट और रिन्यूअल बंद, डांस बार कानून के तहत कार्रवाई
Jul 28, 2026 | 01:48 PMCWG 2026: चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल पर नजर; भावुक हुए तेजस्विन शंकर
Jul 28, 2026 | 01:46 PMAkola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई
Jul 28, 2026 | 01:46 PMदमोह में समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, रास्ते में हुई महिला की डिलीवरी, जन्म के 5 मिनट बाद नवजात की मौत
Jul 28, 2026 | 01:42 PMनागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Jul 28, 2026 | 01:41 PMजापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
Jul 28, 2026 | 01:39 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














