Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पालकमंत्री पंकज भोयर के जनता दरबार में उठा तुमसर नगर पालिका के रिक्त पदों का मुद्दा

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 05:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News:  भंडारा जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर के जनता दरबार में तुमसर नगर पालिका के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष सचिन बोपचे ने नगर पालिका में संवर्गनिहाय रिक्त पदों का गंभीर मुद्दा प्रमुखता से उठाया. इस पर पालकमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द इन पदों को भरने का आश्वासन दिया.

उपाध्यक्ष बोपचे द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका में महाराष्ट्र नगर परिषद अभियांत्रिकी सेवा स्थापत्य, विद्युत, संगणक, स्वच्छता, लेखा परीक्षक, लेखापाल, कर निर्धारक, अग्निशमन सेवा, नगर रचनाकार एवं विकास सेवा जैसे कुल 9 संवर्गों में प्रशासनिक अधिकारियों के 21 पद रिक्त हैं. वर्तमान में केवल 7 पद ही भरे गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है.

पड़ रहा अतिरिक्त दबाव

रिक्त पदों के कारण नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार का दबाव बढ़ गया है. इससे शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई योजनाएं अधूरी रह जाती हैं. बोपचे ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की. इस दौरान शहर के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

सम्बंधित ख़बरें

शादी के सीजन से बाजार में रौनक, गहने-कपड़े और फर्नीचर की खरीदारी बढ़ी

तुमसर तहसील के नाकाडोंगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में MBBS डॉक्टर की कमी, 3 वर्षों से खाली MBBS पद

भंडारा में श्मशान भूमि स्थानांतरण की मांग पर दो दिवसीय आमरण अनशन सफल

वैवाहिक सीजन में खाद्य सामग्री, बर्तन और कपड़े भी महंगे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

इनमें पानी आपूर्ति योजना, झुग्गी बस्तियों में अतिक्रमणधारकों को पट्टों का वितरण, शहर की सीमा विस्तार, बहुआयामी विकास आराखड़ा, प्रभावित क्षेत्रों में आंगनवाड़ी की व्यवस्था तथा अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं.पालकमंत्री पंकज भोयर ने सभी मुद्दों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक आयोजित कर उच्च स्तर पर निर्णय लेकर रिक्त पदों को भरा जाएगा.

विकास को मिलेगी नई गति

इन पदों की भर्ती के बाद तुमसर शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. जनता की सुविधा की दृष्टि से नई योजनाओं पर अमल किया जा रहा है. सचिन बोपचे, नपा उपाध्यक्ष फोटो 23 bh news no 26 ..

Way opened for 21 vacant posts in tumsar municipal corporation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.