Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी के सीजन से बाजार में रौनक, गहने-कपड़े और फर्नीचर की खरीदारी बढ़ी

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 05:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: वैवाहिक और मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं. बाजार में शादीविवाह के लिए खरीदारी होने लगी है. कोई आभूषण की बुकिंग करा रहा है तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं. दिवाली के बाद से ठंडा पड़ा बाजार अब शादियों के सीजन से गुलजार होने लगा है. लोग गहने, कपड़े और फर्नीचर सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं.

वैवाहिक कार्यक्रम के चलते बाजार में जमकर सामान की खरीदारी होने लगी है. वहीं व्यापारियों का कहना है कि शादियों का सीजन शुरू होने से व्यापार में उठाव आने की उम्मीद हैं. शादीविवाह की तैयारी के लिए और उपहार में देने के लिए बाजार में फर्नीचर की दूकानों पर भी अलमारी, डबल व सिंगल बेड आदि की खरीददारी ज्यादा हो रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम्स में भी खरीददारी बढ़ गई है. वहीं मार्च व अप्रैल में अधिक मुहूर्त होने से कई लोग अभी से बुकिंग भी करा रहे हैं.

चमका सराफा बाजार सराफा व्यवसाय में शादियों ने एकाएक चमक ला दी है. इस समय ज्वेलरी शोरूम्स में दिनभर ग्राहकों का जमावड़ा नजर आ रहा है. लोग अपनी जरूरत और हैसियत के अनुसार सोनाचांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं. सोनाचांदी खरीदने वाले लोगों में ज्यादातर वे हैं, जिन्हें अपने बेटेबेटी की शादी करनी है या फिर दुल्हन को उपहार देने वाले रिश्तेदार है.

सम्बंधित ख़बरें

तुमसर तहसील के नाकाडोंगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में MBBS डॉक्टर की कमी, 3 वर्षों से खाली MBBS पद

भंडारा में श्मशान भूमि स्थानांतरण की मांग पर दो दिवसीय आमरण अनशन सफल

वैवाहिक सीजन में खाद्य सामग्री, बर्तन और कपड़े भी महंगे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

राजू शेट्टी के नेतृत्व में किसानों का चक्का जाम, मुंबई-गोवा हाईवे पर गरमाया माहौल

कपड़ा व्यापारियों में उत्साह

व्यापारियों के अनुसार कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने शहर पहुंच रहे हैं. स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लग रही है. आने वाले दिनों में कपड़ा बाजार में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. शादीविवाह का सीजन की शुरुआत होने से बाजार में बर्तनों की दूकानों में भी अच्छीखासी रौनक है. लोगों द्वारा शगुन के बतौर पीतल के बर्तनों की अधिक खरीदी की जा रही है. वहीं उपहार में देने के लिए स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है. वहीं किराना सामग्री में भी अच्छीखासी बढ़ोतरी देखी जा रही है. ..

Wedding season shopping boosts market jewellery furniture electronics demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.