वडसा-लाखांदूर राजमार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत; दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
वडसालाखांदुर में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।
Maharashtra Road Safety News: वडसा से लाखांदूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनी के समीप मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तोरगांव बु., तहसील ब्रह्मपुरी (जिला चंद्रपुर) निवासी स्वप्निल हिवराज नाकाडे (26) और गोंदिया निवासी अजय रमेश पारधी (46) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय पारधी गॉगल बेचने का काम करते हैं और प्रतिदिन लाखांदूर बाजार में आकर बिक्री करते हैं। घटना के दिन भी वे बाजार से लौटते समय वडसा जाने के लिए लिफ्ट लेकर बाइक से जा रहे थे। वहीं स्वप्निल नाकाडे अपने गांव में आयोजित विवाह समारोह से वापस लौट रहा था।
बताया जाता है कि स्वप्निल तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और उसके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
हादसे में स्वप्निल और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वप्निल के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अजय के सिर और कंधे में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को लाखांदूर के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
