भंडारा के वरठी में NCP की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा

Varthi NCP Review Meeting: भंडारा के वरठी जिला परिषद क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करनेपर चर्चा हुई।
varthi ncp review meeting bhandara organization
वरठी NCP समीक्षा बैठक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Varthi Zilla Parishad: भंडारा जिले के वरठी जिला परिषद क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 26 सितंबर को दोपहर 4 बजे प्रभाग संघ वरठी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह बैठक महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष नाना पंचबुधे, प्रदेश सचिव धनंजय दलाल तथा विधायक राजू कारेमोरे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी।

संगठन विस्तार पर जोर

कार्यक्रम में तुमसर विधानसभा अध्यक्ष देवचंद ठाकरे और मोहाडी तहसील अध्यक्ष सदाशिव देंगे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में भंडारा जिला परिषद उपाध्यक्ष एकनाथ फेंडर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल काले, पूर्व सभापति रितेश वासनिक, पूर्व सरपंच दिलीप गजभिये, जिला परिषद सर्कल प्रमुख सुमित पाटिल, शहर अध्यक्ष अरविंद येलने, पंचायत समिति सर्कल प्रमुख कैलाश तितिरमारे, उपसरपंच अनिता गजभिये, ग्राम पंचायत सदस्य नंदिनी कारेमोरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

varthi ncp review meeting bhandara organization
छत्रपति संभाजीनगर में सूखे की मार के बीच आदित्य ठाकरे का सरकार पर निशाना, बोले- किसानों को तुरंत मिले राहत

संगठन को सक्रीय करने का प्रयास

समीक्षा बैठक के दौरान वरठी शहर और जिला परिषद सर्कल में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के तरीकों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने गांव-गांव में संगठन का विस्तार करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, महिला पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

varthi ncp review meeting bhandara organization
पुणे पदवीधर-शिक्षक मतदाता पंजीयन पोर्टल में तकनीकी दिक्कत, अंतिम समय से पहले बंद होने का आरोप

संपर्क अभियान शुरू करने पर चर्चा

बैठक में आगामी स्थानीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए गांव-वार संपर्क अभियान चलाने, समीक्षा बैठकें आयोजित करने और जनसमस्याओं को प्रशासन के माध्यम से हल कराने का निर्णय लिया गया।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर, समन्वय के साथ पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरठी शहर अध्यक्ष अरविंद येलन ने किया, जबकि प्रास्ताविक भाषण सुमित पाटिल ने दिया। अंत में कैलाश तितिरमान ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com