पुणे पदवीधर-शिक्षक मतदाता पंजीयन पोर्टल में तकनीकी दिक्कत, अंतिम समय से पहले बंद होने का आरोप

Pune Graduate Teacher Voter Registration: पुणे पदवीधर-शिक्षक मतदाता पंजीयन पोर्टल पर OTP और लॉगिन की तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें सामने आईं। आवेदकों ने पंजीयन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की।
Pune Graduate Teacher Voter Registration Portal Technical Glitch
OTP और लॉगिन की समस्या से आवेदक परेशान(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Voter Registration Portal Technical Glitch: पुणे पदवीधर और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए नए मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों से आवेदकों की परेशानी बढ़ गई। निर्धारित अंतिम समय सीमा 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक होने के बावजूद कुछ आवेदकों के अनुसार 26 सितंबर की रात से ही पोर्टल पर पंजीयन बंद दिखाई देने लगा।

रविवार सुबह वेबसाइट पर 'रजिस्ट्रेशन क्लोज्ड' का संदेश दिखाई देने के बाद कई इच्छुक मतदाता पंजीयन से वंचित रह गए। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर पदवीधर और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

ट्राई ऑफ्टर समटाइम

शनिवार को दिनभर पोर्टल पर तकनीकी समस्या की शिकायतें सामने आती रहीं। आवेदकों के अनुसार, मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद कई बार OTP प्राप्त नहीं हुआ। कुछ मामलों में ओटीपी मिलने के बाद भी उसका सत्यापन नहीं हो सका। पोर्टल पर बार बार 'ट्राई ऑफ्टर समटाइम' संदेश आने से पंजीयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

ऑनलाइन पंजीयन में पहले मोबाइल नंबर से लॉगिन और ओटीपी सत्यापन करना था। इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरकर फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता तथा निवास संबंधी दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने थे। तकनीकी अड़चनों के कारण कई आवेदक पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण तक पूरी नहीं कर सके।

3.07 लाख स्नातक मतदाता

जनवरी 2026 में प्रकाशित पुणे विभाग की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 3,07,823 और शिक्षक में 51,750 मतदाता दर्ज हैं। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 2026 की अंतिम मतदाता सूचियां भी उपलब्ध हैं। ऐसे में नए पात्र मतदाताओं के पंजीयन के लिए निर्धारित प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में युवाओं और पात्र मतदाताओं ने ऑनलाइन पंजीयन का प्रयास किया।

Pune Graduate Teacher Voter Registration Portal Technical Glitch
Land Fraud: नासिक में फर्जी दस्तावेज से पार्टनरशिप फर्म से रिटायरमेंट दिखाया, जमीन गिरवी रख 3.50 करोड़ का लोन

आवेदकों की अतिरिक्त समय देने की मांग

आवेदकों का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा 27 सितंबर दोपहर 12 बजे तक थी, तो उससे पहले पोर्टल पर पंजीयन उपलब्ध नहीं रहने का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए, तकनीकी समस्या के कारण जिन पात्र मतदाताओं का पंजीयन नहीं हो सका, उन्हें अतिरिक्त समय देने की मांग भी की जा रही है।

आवेदकों के अनुसार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण पोर्टल की तकनीकी व्यवस्था अंतिम समय तक सुचारू रहना जरूरी था। अब चुनाव निर्वाचन विभाग इस संबंध में क्या निर्णय लेता है, इस पर आवेदकों की नजर है। मतदाता सेवाओं और पंजीयन से संबंधित शिकायतों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने तथा हेल्पलाइन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Pune Graduate Teacher Voter Registration Portal Technical Glitch
छत्रपति संभाजीनगर में सूखे की मार के बीच आदित्य ठाकरे का सरकार पर निशाना, बोले- किसानों को तुरंत मिले राहत
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com