भंडारा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष राष्ट्रभावना के प्राण तत्व पर व्याख्यानमाला का आयोजन
Bhandara News: भंडारा में संस्कार भारती द्वारा आयोजित वसंत व्याख्यानमाला में 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य वक्ता आशुतोष अडोणी ने इसे देशभक्ति का प्रेरणा स्रोत बताया।
Bhandara Vande Mataram News: भंडारा में वंदे मातरम राष्ट्र का प्राण तत्व है। मातृभूमि का अत्यंत सुंदर वर्णन बंकिमचंद्र चटर्जी ने किया है। वंदे मातरम ने इतिहास रचा है। इस गीत के माध्यम से उन्होंने देश को माता के रूप में प्रस्तुत किया। वंदे मातरम का अर्थ है हे मां, मैं आपको वंदन करता हूं। इस रचना को आज 150 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं, बल्कि देशभक्तों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा है। यह विचार संस्कार भारती नागपुर के राष्ट्रीय मंत्री आशुतोष अडोणी ने व्यक्त किए। संस्कार भारती, भंडारा शाखा की ओर से 15 अप्रैल को सायं 600 बजे सहकार नगर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में आयोजित वसंत व्याख्यानमाला के प्रथम दिन वंद्य वंदे मातरम विषय पर वे मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेक पत्की ने की। इस अवसर पर संस्कार भारती की नवनिर्वाचित अध्यक्षा चंदा मुरकुटे, प्रांत उपाध्यक्ष सुमंत देशपांडे, कार्याध्यक्ष रामदास शहारे, उपाध्यक्षा नीता मलेवार, मंत्री मोहन भाकरे तथा अनघा चेपे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
मारेगांव में मतदाता सूची मैपिंग में तहसील जिले में अव्वल, 85% कार्य पूरा कर फर्जी मतदाताओं पर कसी नकेल
पुणे के सरकारी हॉस्टल में खूंखार नक्सली हिडमा का महिमामंडन! छात्रों ने किया डांस, अब पुलिस ने लिया एक्शन
Mumbai Fire News: मुंबई के तारदेव की 16 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Student Death Nashik: परीक्षा के लिए ली लिफ्ट बनी मौत का सफर, 9वीं के छात्र की बस के नीचे आने से मौत
भंडारा में वैचारिक अनुष्ठानकार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हाथों दीप प्रज्ज्वलन से हुई। पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथियों का परिचय सुमंत देशपांडे ने प्रस्तुत किया, जबकि प्रास्ताविक चंदा मुरकुटे ने रखा।
कार्यक्रम का संचालन सरोज धाबेकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन केशव जोशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर योगाभ्यासी मंडल एवं भंडारा जिला अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे।
