Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वापसी की बारिश से धान की फसल भारी नुकसान, किसानों के मुंह तक आया निवाला बारिश ने छीना

Unseasonal Rain: लाखांदुर तहसील के दिघोरी परिसर में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक हुई मूसलधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 26, 2025 | 08:20 PM

वापसी की बारिश से धान फसल किसानों को भारी नुकसान (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: भंडारा लाखांदुर तहसील के दिघोरी परिसर में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक हुई मूसलधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में काटकर रखा हुआ धान पूरी तरह पानी में भीग गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पडा है। अब किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इस साल की खरीफ सीजन शुरू से ही किसानों के लिए चुनौतीभरी रही। आरंभ में अपर्याप्त बारिश के कारण कई किसानों को नुकसान हुआ था, जबकि मध्य में हुई कुछ बारिश ने थोड़ी राहत दी थी। लेकिन अब लौटती बारिश ने किसानों की चिंता फिर से बढ़ा दी है।

नुकसानग्रस्त किसानों को भरपाई देने की मांग

कई किसानों ने हल्के किस्म के धान की कटाई पूरी कर खेतों में ढेर बनाकर रखा था। लेकिन 25 अक्टूबर को अचानक बरसी बारिश के चलते यह सारा धान पानी में भीग गया। अब इस धान को बाजार में उचित मुल्य मिलना मुश्किल हो गया है। किसान प्रशासन से तत्काल सर्वे कर नुकसानग्रस्त किसानों को भरपाई देने की मांग कर रहे हैं।

गिला सूखा घोषित करना चाहिए

दिघोरी विमुस अध्यक्ष वसंतराव हटवार ने कहा कि पिछले दो दिनों से पूरे लाखांदुर तहसील में आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे भारी धान फसलों में कीट रोग फैलने का धोका बढ़ गया है। पहले ही तुडतुडा और अन्य कीट रोगों से परेशान किसान अब लौटती बारिश से पूरी तरह हताश हो गए हैं।

ये भी पढ़े: धंगेकर जुझारू कार्यकर्ता, बीजेपी विरोधी नहीं…राज्यमंत्री मोहोल से विवाद पर शिंदे का बयान

किसानों का कहना है कि प्रशासन ने जल्द से जल्द सर्वे कराकर गिला सूखा घोषित करना चाहिए और प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। अचानक आई लौटती बारिश से कई किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। प्रशासन को तुरंत सर्वे कर नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

Unseasonal rains have caused heavy losses to bhandara paddy farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 08:20 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Maharashtra
  • Paddy Crop Damage
  • Vidarbha Farmers

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra News: त्रिभाषा नीति पर जाधव समिति को एक माह की मोहलत, 4 जनवरी तक रिपोर्ट

2

Jobs In Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार में 3 लाख पद खाली, फडणवीस का विधानसभा में बड़ा खुलासा

3

Nashik: तपोवन में पेड़ कटाई पर NGT की रोक, कुंभ तैयारी को झटका, 15 हजार वृक्षारोपण शुरू

4

Maharashtra: ‘उड़ता महाराष्ट्र’ बनाने की साजिश, कांग्रेस का शिंदे-पवार सरकार पर हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.