Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश का तांडव: 60 घरों के छप्पर उड़े, बिजली ठप और दो मवेशियों की मौत

Bhandara Unseasonal Rain News: भंडारा के पुरानी पिपरी और चिचोली में तेज आंधी-तूफान से 60 घर क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई, जबकि दो गायों की मौत की पुष्टि हुई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 29, 2026 | 08:56 AM

चिचोली में तेज आंधी-तूफान (सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Unseasonal Rain Property Damage: जवाहरनगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित पुरानी पिपरी और चिचोली क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचा दी। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। तेज तूफान के कारण ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

मकानों की टीन और छप्पर उड़े

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आंधी-तूफान की चपेट में आने से करीब 60 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई मकानों की टीन और छप्पर उड़ गए, जबकि कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने की भी जानकारी सामने आई है।

भंडारा ग्रामीणों ने बताया कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि घरों के बाहर रखे सामान भी दूर तक बिखर गए। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो गायों की मौत होने की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने की है। यह घटना पिपरी (चिचोली) क्षेत्र की बताई जा रही है। तेज हवाओं के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और घरों के पास गिर पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून

58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त

संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा

इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर जाने से पूरे इलाके की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को रात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में अंधेरा छा गया और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:- अकोला में पतसंस्था का 8.97 करोड़ का घोटाला: अध्यक्ष और सीईओ गिरफ्तार, 2500 निवेशकों की जमा पूंजी फंसी

आर्थिक मदद देने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का प्राथमिक आकलन शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल नुकसान के आंकड़े प्रारंभिक हैं और विस्तृत सर्वेक्षण के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

Unseasonal bhandara rain and storm damages 60 houses in pipri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 08:56 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Unseasonal Rains
  • Weather Change

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.