दिन-दहाड़े चोरी हो रहे दोपहिया वाहन, कई गिरफ्तारियों के बाद भी नहीं थम रही चोरी की घटनाएं
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
भंडारा. जिले में चोरी और सेंधमारी की घटनाएं निरंतर बढ़ते जा रही हैं. जिसमें वाहनों से बैटरी, खेतों से वाटर पंप, घर के सामने से वाहन सहित अन्य चोरियों का समावेश है. चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन में ही घर के सामने रखे वाहनों को भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. शहर के अधिकांश दूकान व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी चोरी की यह घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. बाजार परिसर में ऐसी कई वारदातें हुई हैं,जिसमें चोरों ने वाहनों पर हाथ साफ किया है.
कई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश भी किया है. वहीं अनेक मामले अब तक अनसुलझे रह गए हैं. हैंडल लॉक वाहनों पर भी चोर आसानी से हाथ साफ कर रहे हैं.इससे स्पष्ट हो रहा है कि उनके लिए ताला चाबी लगाना कोई मायने नहीं रखता. जिसके कारण लोग अपने वाहनों को रखने से डरते हैं. बढ़ती चोरी की घटनाओं से एक तरफ शहर वासियों में डर का माहौल है तो दूसरी तरफ शहर में चोरों का आतंक बढ़ रहा है. सेंधमारी समेत चोरी की घटनाएं हो रही हैं.
शहर में आए दिन सूने मकानों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं, दूसरी ओर दुपहिया वाहनों पर भी चोरों की पैनी नजर लगी रहती है. देखते ही देखने वे वाहनों को पल भर में उड़ा लेते हैं. सीसीटीवी फूटेज खंगालने के बाद भी कई बार चोरों का सुराग नहीं लग पाता. इन सब घटनाओं को लेकर शहरवासियों की नींद उड़ रही है. पुलिस भी रात्रि में गश्त लगाती है लेकिन उनके जाने के बाद चोर अपना काम कर देते हैं. लोगों में चोरी की वारदातों को लेकर चिंता व्याप्त है.
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: दिनदहाड़े 15 लाख की चोरी, बदमाशों पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही पुलिस
Yavatmal News: चारपहिया वाहनों की बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.15 लाख रुपये का माल बरामद
Amravati Crime: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, LCB की कार्रवाई, 10 बाइक जब्त
गेस्ट हाउस में बेचा जा रहा था गांजा, 3 आरोपी अरेस्ट-1 फरार, 2.17 लाख रुपए का माल जब्त
बेहतर होगा पुलिस सार्थक ढंग से गश्त की प्रक्रिया को संचालित करें. शहर व जिले में एक दिन भी ऐसा नहीं जब चोरी की घटना सामने न आती हो. जिसमें सबसे अधिक चोरी वाहनों की हो रही है. इसके अलावा खेत में लगे वाटर पंप भी आए दिन चोरी हो रहे हैं. जिसके कारण किसान व आम नागरिक परेशान हो गए हैं. अक्सर देखा गया है की शहर में रात के समय ही अधिकांश घटनाएं होती है. जिसमें कई दूकानों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.
भीड़भाड़ वाले स्थान निशाने पर
कई घटनाओं को पुलिस ने उजागर भी किया है वहीं कई घटनाओं का अभी तक पता नहीं चला है. जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, तहसील कार्यालय, धार्मिक स्थल सहित विभिन स्थानों पर चोरी की छिटपुट घटनाओं से लोग परेशान हो रहे हैं. मोबाइल, पाकिट, जेब कतरना ऐसी घटनाएं दिनदहाड़े होती हैं. इसमें कई लोग पुलिस में शिकायत करते है वहीं कुछ लोग इस पचड़े से दूर रहते हैं.
