Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चोरों के हौसले बुलंद: तिवसा, मोर्शी, बेनोडा और आसेगांव में 4 वाहन चोरी की घटनाएं

Amravati Bike Theft: अमरावती के तिवसा, मोर्शी, बेनोडा और आसेगांव थाना क्षेत्रों में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी होने की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ाई है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 05, 2026 | 06:14 PM

Bike Theft (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Crime News: ग्रामीण पुलिस दल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर तिवसा, मोर्शी, बेनोडा और आसेगांव थाना क्षेत्र में चोरों ने अलगअलग जगहों से चार दुपहिया वाहनों पर हाथ साफ किया। इन सभी मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अज्ञात और नामजद आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरीतिवसा थाना क्षेत्र के सातारगांव निवासी वैभव वासुदेव गाडनार 26 ने मोटरसाइकिल क्र।एमएच 27/ डीआई 4774 को हैंडल लॉक करके अपने घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह 6 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने लॉक तोड़कर बाइक चुरा ली। शिकायत पर तिवसा पुलिस ने अपराध मामला दर्ज किया है।

अमरावती में बाइक चोरी की वारदातों से दहशत

मोर्शी थाना क्षेत्र के तहत पिंपलखुटा मोटा निवासी मतीन खां शाबीर खां 39 की दुपहिया क्र.एमएच 27/ बीजे 5714 उनके घर के सामने से चोरी हो गई। मोर्शी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया। बेनोडा थाना क्षेत्र के मुकुंदराव यावले के खेत के पास से बिस्कुलाल कमल युवनाते 35, हीरापाटी, छिंदवाड़ा की पुरानी मोटरसाइकिल क्र.एमएच 28/वीयू 1446 चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक खेत के किनारे खड़ी की थी, जिसे अजय कमलू उईके 36, खिड़की कनाडी, छिंदवाड़ा नामक आरोपी ने लॉक तोड़कर चुरा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी दगाबाजी पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार; साहेबराव कांबले और शैलेश अग्रवाल पार्टी से निलंबित

त्रिवेणी संगम पुल से नदी में गिरा ट्रक, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, एक युवक की मौत, दो की बची जान

फायर सेफ्टी नहीं तो काटी जाएगी पानी और बिजली की सप्लाई, होटल मालिकों के लिए BMC का सख्त आदेश

शिंदे गुट के नगरसेवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आराेप, साहिल चौगुले बोले- ये मुझे बदनाम करने की साजिश

ये भी पढ़े: पुणे में बड़ा हादसा: LPG सिलेंडर लगाते वक्त हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत; पहली मंजिल से कूदकर मासूम ने बचाई जान

अलग-अलग थानों में केस दर्ज

इस मामले में बेनोडा पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्णा नगर से बाइक पर हाथ साफआसेगांव थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर निवासी हेमंत शामराव महींगे 33 की मोटरसाइकिल क्र. एएच 27/ बीए 5278 उनके घर के आंगन से चोरी हो गई। पीड़ित ने रात में गाड़ी आंगन में खड़ी की थी, जो अगले दिन नदारद मिली। आसेगांव पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Amravati rural bike theft cases tiwsa morshi benoda asegaon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 06:02 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Two Wheeler Theft

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.