Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुमसर रोड उड़ान पुल रोशनी से हुआ जगमग, दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों पर लगेगी लगाम

तुमसर रोड ओवरब्रिज उड़ान पुल पर प्रशासन ने रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की है, जिससे रात में यात्रा सुरक्षित होगी। यह कदम असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में मदद करेगा और नागरिकों की सुरक्षा को बढ़ाएगा।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 25, 2026 | 09:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: तुमसर क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है. तुमसर रोड ओवरब्रिज उड़ान पुल पर प्रशासन की ओर से रोशनी की पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है, जिससे अब यह मार्ग रात के समय दूधिया रोशनी में नहाया नजर आएगा.

पर्याप्त प्रकाश न होने के कारण अब तक इस पुल पर सफर करना वाहन चालकों के लिए काफी जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण बना हुआ था, लेकिन अब लाइटें लग जाने से रास्ता स्पष्ट दिखाई देगा, जिससे भविष्य में होने वाले संभावित हादसों में काफी कमी आएगी. रोशनी की यह व्यवस्था न केवल यातायात सुगमता के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे बड़ा कदम माना जा रहा है.

अंधेरे का फायदा उठाकर सक्रिय होने वाले असामाजिक तत्वों पर अब लगाम लगेगी, जिससे पैदल चलने वाले राहगीर और दोपहिया वाहन चालक खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे. पुल पर अंधेरा होने के कारण अक्सर स्थानीय निवासियों को सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ता था.

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत

अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा

प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना

गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी

प्रशासन के इस जनहितैषी निर्णय का न्याय सेल के आलम खान, देव्हाड़ी के सरपंच आतिश टेंभुरकर, उपसरपंच संजय लिल्हारे, देवसिंह सव्वालाखे, शैलेश ठाकरे, मोहन भोयर और श्याम नागपुरे सहित परिसर के अनेक नागरिकों ने स्वागत किया है. देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया है.क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं की दिशा में इस कदम को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Tumsar road udan bridge from roshni

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 04:06 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.