तुमसर में बड़ी वारदात टली! खापा फाटे पर आधी रात को पुलिस की दबिश, कार से हथियार समेत 4 गिरफ्तार
Tumsar Police Action: तुमसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। खापा फाटे पर संदिग्ध कार से धारदार हथियार बरामद, 4 युवक गिरफ्तार। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी फिराक।
- Written By: प्रिया जैस
तुमसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Tumsar Police Weapons Seized: तुमसर शहर और ग्रामीण इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर तुमसर पुलिस ने गश्त तेज कर दी है शनिवार तड़के खापा फाटे पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से धारदार हथियार बरामद कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।
युवकों की गतिविधियां संदिग्ध
पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के करीब 3 बजे तुमसर पुलिस स्टेशन (Tumsar Police) का गश्ती दल शहर में राउंड पर था। इस दौरान पुलिस को खापा चौक पर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन (क्र.एमएच 48 एस 8103) खड़ा दिखाई दिया। पुलिस उपनिरीक्षक श्रीचंद गंगवानी और उनकी टीम ने जब वाहन की जांच शुरू की, तो उसमें सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
कड़ी तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर से एक धारदार कोयता बरामद हुआ। वाहन में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने भारतीय हथियार कानून के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदुरखा निवासी शुभम श्रीधर भुरे (22), शहापुर निवासी राकेश रामराव सेलोकर (29,लावेश्वर निवासी राकेश धनराज कुंभलकर (26) और पाचगांव निवासी देवेंद्र रवी साठवने (19) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
यह भी पढ़ें – दोस्त का मोबाइल मांगा और फिर नहीं लौटी…चंद्रपुर जिले में 24 घंटे में 3 नाबालिग लड़कियां गायब, पुलिस अलर्ट
पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है। पुलिस उपनिरीक्षक श्रीचंद गंगवानी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने की संभावना है। आरोपी रात के अंधेरे में हथियारों के साथ वहां क्यों मौजूद थे और क्या वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, पुलिस अब इस दिशा में गहन जांच कर रही है।
नागरिकों से सतर्कता की अपील
थाना प्रभारी संजय गायकवाड ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या टोली के दिखने पर तुरंत पुलिस (Tumsar Police) को सूचना दें। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
