- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Nakadongri Forest Fire Pawnarkhari Investigation Updates News
तुमसर नाकाडोंगरी वन रेंज के पवनारखारी जंगल में भीषण आग; अवैध कटाई के साक्ष्य मिटाने की चर्चा, जांच जारी
तुमसर की नाकाडोंगरी वन रेंज के पवनारखारी क्षेत्र में भीषण आग से एक हेक्टेयर वन संपदा प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने अवैध कटाई छिपाने के लिए आग लगाने का संदेह जताया है।

Tumsar Nakadongri Forest Department News: तुमसर भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही वनों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। तुमसर तहसील के नाकाडोंगरी वन रेंज के अंतर्गत आने वाले पवनारखारी वन क्षेत्र में 17 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे भीषण आग लगी।
इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से लगभग एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली बहुमूल्य वन संपदा जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने वन क्षेत्र के बड़े पेड़ों, झाड़ियों और कई दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना से पर्यावरण को भारी क्षति हुई है। इस आग के बाद स्थानीय स्तर पर वन विभाग की कार्यप्रणाली और सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं। आग लगने के कारणों को लेकर क्षेत्र में तरहतरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी सूक्ष्म जांच अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
चर्चा यह भी है कि क्या यह आग प्राकृतिक कारणों या मानवीय लापरवाही का परिणाम है, या फिर जंगल में बड़े पैमाने पर हुई अवैध वृक्ष कटाई के साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से इसे जानबूझकर लगाया गया है।
वन विभाग सक्रिय बहरहाल आग की सूचना मिलते ही नाकाडोंगरी वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ। वन कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्लोअर्स और अन्य संसाधनों की सहायता से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से आग को अन्य घने हिस्सों में फैलने से समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। बढ़ता तापमान बनी चुनौती गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ते तापमान और जंगलों में जमा सूखी पत्तियों के कारण ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
नागरिकों का कहना है कि विभाग को केवल आग बुझाने तक सीमित न रहकर, वन संरक्षण और सुरक्षा के लिए पुख्ता गश्त प्रणाली विकसित करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, वन अधिकारी आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
बड़े पेड़ों को कोई नुकसान नहीं आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस घटना में मुख्य रूप से झाड़ियां और सूखी पत्तियां जली हैं, जिससे बड़े पेड़ों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वन रक्षकों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिन रामटेके, वन रेंज अधिकारी, नाकाडोंगरी।
Tumsar nakadongri forest fire pawnarkhari investigation updates news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMMaharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













