मच्छरों के आतंक से नागरिक बेहाल, नप की फॉगिंग मशीन खा रही धूल और नालियों में जमा गंदगी से बढ़ी बीमारियां
Tumsar News: तुमसर शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। फॉगिंग मशीन धूल खा रही है और नालियों की सफाई न होने से नागरिक दवाओं के छिड़काव की मांग कर रहे हैं।
Municipal Council Tumsar News: तुमसर वर्तमान में शहर में मच्छरों का प्रकोप भारी मात्रा में बढ़ने लगा है। ऐसे में मच्छरजनित रोगों के बढ़ने की संभावना निर्मित हो गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा हैं।
साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह जगह गंदगी फैली हुई है। जिसके चलते मच्छरों की संख्या में दिनबदिन वृद्धि हो रही है। मच्छरों के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद सुरक्षा संबंधी उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
शहर में नालियों की साफसफाई नहीं होने से शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। भोजन से पहले इन मच्छरों को भगाने के लिए स्वयं को अनेक तरह की व्यवस्था करनी होती हैं। सामान्य लोग मच्छरदानी लगाकर या कोई अगरबत्ती जलाकर इनसे राहत पाते हैं, लेकिन गरीब लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
भंडारा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष राष्ट्रभावना के प्राण तत्व पर व्याख्यानमाला का आयोजन
भंडारा में किसानों का एल्गार: धान की लिमिट नहीं बढ़ी तो ठप होगा जिला, सरकार को दी सीधी चेतावनी!
भंडारा में खौफनाक खुलासा: 7वीं-10वीं के छात्र भी ले रहे MD ड्रग्स? सांसद प्रशांत पडोले के दावे से मचा हड़कंप!
नागरिकों ने की दवाओं का छिड़काव करने की मांग शहर की सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे जगहजगह जलभराव हो रहा है तथा नालियों की महीनों सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण कचरा पालीथीन की गंदगी से नालियां बजबजा रही हैं।
जिसके कारण इनमें मच्छर पनप रहे हैं। इसके बाद भी नप प्रशासन न तो सफाई व्यवस्था में सुधार ला रही है न ही दवा का छिड़काव करा पा रही है। घरों में सफाई व्यवस्था के बाद भी आलम यह है कि, हर घरों में मच्छरों का भयानक प्रकोप हो गया है।
रात तो रात दिन में भी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। वहीं शाम ढलते ही भारी तादाद में मच्छर लोगों को परेशान करने लगते हैं। शहर के नागरिकों द्वारा नालियों की साफ सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव करने की मांग की गई है।
धूल खा रही है फॉगिंग मशीन
भुरेसामाजिक कार्यकर्ता बंटी भुरे ने कहा कि, नप में फॉगिंग मशीन है, लेकिन वह धूल खाते हुए पड़ी है। नप के स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में जनप्रतिनिधि को बताने पर उन्होंने कहा कि, शहर में फॉगिंग मशीन घुमाने के बारे में निर्देश दिए गए हैं।
