Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में खौफनाक खुलासा: 7वीं-10वीं के छात्र भी ले रहे MD ड्रग्स? सांसद प्रशांत पडोले के दावे से मचा हड़कंप!

Bhandara MP Prashant Padole: सांसद प्रशांत पडोले का दावा। भंडारा में 7वीं से 10वीं के छात्रों तक पहुंचा MD ड्रग्स। पालकमंत्री पंकज भोयर ने दी सख्त कार्रवाई और विशेष निगरानी की चेतावनी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 17, 2026 | 10:30 AM

सांसद प्रशांत पडोले का दावा छात्रों तक पहुंचा एमडी ड्रग्स (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MD Drugs Maharashtra: भंडारा जिले में ड्रग्स का बड़ा रैकेट सक्रिय होने का सनसनीखेज दावा भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने किया है। खास बात यह है कि उन्होंने कहा कि कक्षा 7वीं से 10वीं तक के नाबालिग छात्रों को भी MD ड्रग्स आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इस दावे के बाद पूरे जिले में चिंता का माहौल बन गया है। पडोले ने इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बच्चों तक नशा पहुंचने से पालकों में चिंता

उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे भविष्य की पीढ़ी खतरे में पड़ सकती है। इस रैकेट का पूरी तरह सफाया जरूरी है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल स्तर पर विशेष समितियां गठित की जाएं या अलग से टीम बनाकर छात्रों में बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल पर नियंत्रण रखा जाए।

इस दावे के सामने आने के बाद शिक्षा क्षेत्र और अभिभावकों में भारी चिंता देखी जा रही है। नाबालिग बच्चों तक नशे का पहुंचना बेहद गंभीर माना जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

रोहणा-इंदूरखा मार्ग पर पुल निर्माण में अनियमितता, मुख्यमंत्री से शिकायत

भंडारा जिले में किसानों का निकला मोर्चा, धान की लिमिट बढ़ाने की मांग

आजीवन रक्त रोग से जूझ रहे,  डेकेयर सेंटर बना सहारादिन विशेष

घटिया निर्माण पर संबंधित विभाग होगा जिम्मेदार, भंडारा जिलाधिकारी सावन कुमार ने दी चेतावनी

नशे के खिलाफ सख्त कदम : भोयर

इधर इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिले के पालकमंत्री एवं गृहराज्यमंत्री पंकज भोयर ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ड्रग्स के खिलाफ बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स नीति लागू की गई है और पूरे राज्य में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – फ्लैट-कैफे में पीड़ितों को बनाते थे शिकार, अमरावती यौन शोषण मामले में सनसनीखेज खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

जनजागरूकता और सख्ती पर जोर

भोयर ने बताया कि पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी योजना बनाई जा रही है।

अब कार्रवाई पर नजर

इस पूरे घटनाक्रम के बाद भंडारा जिले में MD ड्रग्स के बढ़ते जाल का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है। यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर पूरे जिले की नजर बनी हुई है।

Bhandara md drugs racket mp prashant padole claims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 10:30 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Drugs Smuggling
  • Pankaj Bhoyar
  • Prashant Padole

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.