बाल-बाल बचे 35 यात्री! भंडारा में विकास की खुली पोल, नई नाली धंसने से अनियंत्रित हुई एसटी बस
Bhandara ST Bus: तुमसर-गोंदिया बायपास पर नई वर्षा जल निकासी नाली में एसटी बस धंस गई। बस में 30-35 यात्री सवार थे। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
- Written By: अंकिता पटेल
भंडारा एसटी बस हादसा, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Bhandara Road Accident: भंडारा तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हाल ही में निर्मित वर्षा जल निकासी नाली के ऊपर से गुजरते समय तुमसर डिपो की गोंदिया जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) की बस नई नाली में धंस गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ने से यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया।
अचानक धंसे दोनों पहिए, एक ओर झुक गई बस
जानकारी के अनुसार तुमसर डिपो की नियमित एसटी बस (क्र। एमएच-13 सीयू-8338) शनिवार को तुमसर से गोंदिया के लिए रवाना हुई थी। बस जब बायपास मार्ग पर हाल ही में बनाई गई वर्षा जल निकासी नाली के ऊपर से गुजर रही थी, तभी अचानक नाली का हिस्सा धंस गया और बस के दोनों पहिए उसमें फंस गए।
इससे बस एक ओर झुक गई। बस के झुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घबराकर सीटों से उठ गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पूरी तरह असंतुलित होने से बचा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, डिलीट चैट्स की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्य आरोपी सिया गोयल पर गहराया शक
अकोला में शाम तेज कड़कड़ाहट के साथ मौसम बदला, कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
गोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल
जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नाली निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी समीक्षा करने तथा यदि निर्माण में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बायपास मार्ग पर किए गए अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
- चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
- नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल।
कुछ और धंसती तो घरों पर गिर सकती थी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल के आसपास कई मकान स्थित हैं। यदि महाराष्ट्र राज्य परिवहन बस कुछ और अधिक धंस जाती या पलट जाती, तो वह सड़क किनारे बने घरों की ओर गिर सकती थी।
इससे बड़े जान-माल के नुकसान की आशंका थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की। कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें:-गोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल
घटना के बाद हाल ही में किए गए नाली निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया होता, तो भारी वाहन गुजरने से नाली इस तरह नहीं धंसती। लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही तथा घटिया सामग्री के उपयोग की आशंका जताई है।
