कचरे के ढेर में 500 से अधिक अधजले वोटिंग कार्ड मिलने से मची खलबली, सवालों के घेरे में भंडारा प्रशासन
Burnt Voter ID Cards: भंडारा जिले के तुमसर तहसील के डोंगरी बु। स्थित पटवारी कार्यालय के पास कचरे के ढेर में 500 से 600 अधजले वोटर आईडी कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया।
वोटर आईडी कार्ड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Administrative Negligence: डोंगरी बु. स्थित पटवारी कार्यालय के समीप कचरे के ढेर में लगभग 500 से 600 अधजले रंगीन मतदाता पहचान पत्र मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरहतरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। शुरुआत में माना जा रहा था कि ये कार्ड संभवतः मृत व्यक्तियों या अनुपयोगी दस्तावेजों के होंगे।
लेकिन स्थानीय लोगों ने जब कार्डों की जांच की तो उनमें कई ऐसे नागरिकों के मतदाता पहचान पत्र भी मिले, जो आज भी जीवित हैं और गांव में ही निवास कर रहे हैं। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचे और इन्हें अधजली अवस्था में क्यों छोड़ा गया।
लापरवाही या साजिश?
नागरिक यह भी जानना चाहते हैं कि क्या इन्हें किसी अधिकृत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जा रहा था या फिर लापरवाहीवश फेंक दिया गया। साथ ही इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार कौन है, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
590 रुपए की थाली और 38 रुपए की चाय! संभाजीनगर मनपा में VIP नाश्ते के रेट पर हंगामा, बैकफुट पर आया प्रशासन
मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना
होटलों का लाइसेंस सीधे सस्पेंड क्यों? कड़क FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद बताया इसके पीछे का कानून और मंशा
संभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा काम
लोगों में भारी नाराजगी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मतदाता पहचान पत्र बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए लोगों को तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं।
ये भी पढ़े: Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
उच्चस्तरीय जांच की मांग
ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की इस तरह की दुर्दशा प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जांच की जाएगी
तुमसर तहसीलदार उपेश अंबादे ने कहा कि इस घटना के बारे में मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मामले की पूरी जानकारी लेकर और जांच करवाकर ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
