भंडारा रोड पर फिल्मी स्टाइल में वारदात: व्यापारियों पर हमला कर किया अपहरण; पिकअप व नकदी लूटकर बदमाश फरार
Bhandara Crime News: तुमसर-भंडारा रोड पर बदमाशों ने भेड़ व्यापारियों की बोलेरो रोककर मारपीट की, दो लोगों का अपहरण कर नकदी और करीब 10 लाख रुपये की गाड़ी लूट ली।
- Written By: अंकिता पटेल
भंडारा लूटकांड, व्यापारी अपहरण, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Sensational Crime News: तुमसर-भंडारा रोड पर स्थित खरबी परिसर के पास रात 12।30 बजे एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने कार से पीछा कर भेड़ लेकर जा रही बोलेरो पिकअप को रोका और कांच फोड़कर व्यापारियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी 2 व्यापारियों का जबरन कार में अपहरण कर विहीरगांव फाटा ले गए और वहां उनसे नकदी तथा 10 लाख रुपये मूल्य की बोलेरो पिकअप कार छीनकर फरार हो गए। इस शिकायत पर मोहाड़ी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
व्यापारी जा रहे थे नागपुर
पुलिस सूत्रों के अनुसार फरियादी यश संजय लोहाटे (26), निवासी पुराना पुलिस स्टेशन के पास, कामठी, जिला नागपुर (मूल जिला भंडारा) अपने व्यापारिक साझेदार वसीम कुरैशी (निवासी नागपुर) और सहकर्मी ओम संजय धनवटे (निवासी कामठी) के साथ बोलेरो पिकअप गाड़ी (क्र। एमएच 40 एके 7279) में पांजरा (तहसील तुमसर) से भेड़ें लादकर खरबी-खापा मार्ग से नागपुर जा रहे थे।
वाहन के कांच फोड़ दिए: आरोपियों ने पिकअप के चालक दल की तरफ का कांच तोड़कर नुकसान किया और यश लोहाटे, वसीम कुरैशी तथा संजय धनवटे के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से घबराकर ओम संजय धनवटे मौके से जान बचाकर भाग निकला।
सम्बंधित ख़बरें
6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत
देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत
कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा
आगरा कैंट विवाद में कार्रवाई जारी; नए RPF कमांडेंट ने संभाला कार्यभार, जांच ने पकड़ी रफ्तार
यह भी पढ़ें:-मानसून से पहले खेती की तैयारी, यवतमाल में खरीफ के लिए उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, 89 हजार टन उपलब्ध
इसके बाद आरोपियों ने यश और वसीम को जबरन अपनी कार में बिठाया और अपहरण कर विहीरगांव फाटा (खरबी) ले गए, वहां कार से उतारकर आरोपियों ने यश की पैंट की जेब से 5,000 रुपये और वसीम की जेब से 3,000 रुपये नकद जबरन निकाल लिए। साथ ही वे 10 लाख रुपये कीमत की बोलेरो पिकअप गाड़ी भी जबरन छीनकर फरार हो गए। इस प्रकार 10 लाख 8 हजार रुपये के माल की जबरन लूटपाट की गई। फरियादी यश लोहाटे की शिकायत पर मोहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आरोपियों ने कार से व्यापारी का किया पीछा
इस दौरान आरोपी रोशन शिवशंकर मरते (22, निवासी साई कॉलोनी, गोवर्धन नगर, तुमसर), श्याम उर्फ गोलू मनोहर कुंदवानी (26, निवासी शिवाजी नगर, तुमसर), गौरव उर्फ विक्की कृष्णा राखड़े (22. निवासी दुर्गा नगर कॉलोनी, तुमसर), अतुल हिवराज भोयर (23. निवासी खापा) और समीर उर्फ सुका अनिल निबार्ते (19, निवासी चिचखेड़ा, तहसील मोहाड़ी) ने आपसी सांठगांठ कर अपनी वार्ना कार से पिकअप का पीछा किया और उसे रोक लिया।
- खरबी परिसर, तुमसर-भंडारा रोड पर वारदात
- आरोपियों ने व्यापारियों से की मारपीट
- एक साथी जान बचाकर भागा
- भेड़ लेकर जा रहे थे व्यापारी
