अवैध रेत परिवहन कर रहा टिप्पर पकड़ा, स्थानीय अपराध शाखा की शाहपुर में कार्रवाई
शाहपुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 25 लाख 36 हजार रुपये का माल जब्त, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
Bhandara Crime: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जवाहरनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर जब्त किया है. इस कार्रवाई में कुल 25 लाख 36 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है.
स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक सोनपितरे अपने दल के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शाहपुर क्षेत्र से बिना अनुमति रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहपुर स्थित संत ज्ञानेश्वर मंगल कार्यालय के सामने जाल बिछाकर कार्रवाई की. इस दौरान अशोक लेलैंड कंपनी का सफेदग्रे रंग का एमएच 36 एए 1012 नंबर का संदिग्ध टिप्पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई.
6 ब्रास रेत सहित टिप्पर जब्तजांच के दौरान चालक भिलेवाड़ा लोकेश भरत वाढ़ई 37 के पास रेत परिवहन का कोई वैध पास या अनुमति नहीं पाई गई. पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत का टिप्पर तथा उसमें लदी 36 हजार रुपये मूल्य की 6 ब्रास रेत जब्त की, जिसकी कुल कीमत 25 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
Bhandara News: लाखनी के पालांदुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
उज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक सोनपितरे की शिकायत पर जवाहरनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
