एसटी बस ने युवक को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने फोड़ दी बस
- Written By: नवभारत डेस्क
भंडारा बायपास मार्ग पर और एक हादसा
जवाहरनगर. भंडारा नागपूर नेशनल हाइवै पर फुलमोगरा के करीब शाम हुई दुर्घटना में बस से टकराकर एक युवक की मौत के बाद गुसाई भीड़ ने बस की तोडफोड कर बस ड्राइवर की जमकर पिटाई की.
गौरतलब है की भंडारा-नागपुर नेशनल हाइवै 53 पर मुजबी से लेकर सींगोरी तक 17 किलोमीटर का भंडारा बायपास निर्माण कार्य विगत 2 वर्षों से शुरू है. इस 17 किमी लंबे खंड पर आए दिन दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से जनता जूझ रही है. रविवार शाम 7:30 ऐसी ही एक जानलेवा दुर्घटना में अशोकनगर, फुलमोगरा के पास महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल कि बस नागपुर से भंडारा की ओर जा रही घाट रोड, नागपूर डिपो की बस (MH40YA5142) ने फुलमोगरा निवासी 17 वर्षीय सुशांत प्रशांत घरडे को रौंद डाला. सूत्रों से पता चल है की मृतक गांव के सर्विस रोड किनारे बैठा था और भारी यातायात के लिए सर्विस रोड शुरू होने के कारण बस की चपेट में आ गया जिससे जगह पर ही उसकी मौत हो गई.
सम्बंधित ख़बरें
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गए दो मासूम, तालाब में तैरते मिले सगी बहनों के बेटों के शव, तुमसर में पसरा मातम
भंडारा: तुमसर-रामटेक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला; चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
अगला शिकार कौन? संत जगनाडे चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, स्कूलों के पास भी स्पीड ब्रेकर नहीं
भंडारा में दर्दनाक हादसा, खराब सड़क के चलते पलटी स्कूल वैन, 10 छात्र घायल
स्थानीय रहवासी होने के कारण गुस्सायी भीड़ ने बस को निशाना बनाते हुये पथराव कर बस को नुकसान पहुंचाया और ड्राइवर को पीट दिया. एंबुलेंस द्वारा मृतक के शरीर को भंडारा के सरकारी अस्पताल भेजा गया. जवाहरनगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया. आगे की कार्रवाई जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के थानेदार एपीआई सुधीर बरकुटे कर रहे हैं.
