भंडारा: परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत, लापरवाही के आरोप में 6 डॉक्टरों पर केस दर्ज

Bhandara Woman Death Case: भंडारा जिले के लाखांदुर में परिवार नियोजन शस्त्रक्रिया के बाद विवाहिता की मौत मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर छह डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Bhandara: Married woman dies after family planning surgery; case registered against 6 doctors for negligence.
भंडारा मामला, परिवार नियोजन शस्त्रक्रिया, विवाहिता मौत,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Bhandara Family Planning Surgery News: भंडारा जिले के लाखांदुर में डेढ़ वर्ष पूर्व परिवार नियोजन के तहत डाक्टरों के लापरवाही में दोषाक्त शस्त्रक्रिया एवं दवाई इलाज के कारण विवाहिता के मृत्यु का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने दोषी डाक्टरों पर अपराधिक कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने जांच कर परिवार नियोजन के शस्त्रक्रिया में डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप कर मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपी थी।

विवाहिता की मौत मामले में छह डॉक्टरों पर केस दर्ज

इस रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय लाखांदुर पुलिस ने भंडारा के साई मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. श्रीकांत गिरीपुंजे, जिला अस्पताल के स्वास्थ अधिकारी डॉ. पी के जांभूलकर, चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी स्थित आस्था क्रिटिकल केयर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. अपूर्वा सिंघ, डॉ. पंकज लड़के, तहसील के सरांडी (बू) के प्रायमरी स्वास्थ केंद्र के ठेका स्वास्थ अधिकारी डॉ. खुशाल भोयर व स्थानीय लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी राऊत सहित 6 डाक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। घटना पिछले वर्ष 18 जनवरी 2025 को तहसील के विरली (बू) गांव में घटी थी।

परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, विवाहिता की मौत

इस घटना में स्थानीय विरली (बू) निवासी मेघा आकाश बनारसे (23) नामक विवाहिता की मृत्यु हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की पीडिता पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व नवंबर 2024 में परिवार नियोजन के तहत शस्त्रक्रिया के लिए तहसील के सरांडी (बू) के प्रायमरी स्वास्थ केंद्र में भर्ती की गई थी। इस दौरान स्थानीय डाक्टरों ने शस्त्रक्रिया भी की थी। किंतु शस्त्रक्रिया हुए कुछ दिन नहीं बीतते की पीड़िता को शस्त्रक्रिया की परेशानी होने पर परिजनों उपरोक्त विभिन्न अस्पतालों के डाक्टरों से दवाई इलाज किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com