-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Midc Industries Association Traffic Master Plan Infrastructure Model 2026
चंद्रपुर में बढ़ते उद्योगों से ट्रैफिक संकट की आशंका, MIDC एसोसिएशन ने दिया नया विकास मॉडल
- Written By: केतकी मोडक
MIDC Industries Association: चंद्रपुर में बड़े उद्योगों के आने से पहले संकरी सड़कों के कारण एमआईडीसी एसोसिएशन ने आयुक्त को ट्रैफिक मास्टर प्लान और अंडरपास बनाने का सुझाव दिया है।

चंद्रपुर MIDC (सोर्स - सोशल मिडिया)
Chandrapur Traffic Management Plan: चंद्रपुर की सड़कें पुरानी व संकरी हैं। उस पर आने वाले समय में कई बड़े व मध्यम उद्योग आ रहे हैं। उस समय यातायात की गंभीर समस्या होगी। यहीं नहीं यहां कि आधारभूत संरचना अनुकूल न होने के मद्देनजर MIDC इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के आयुक्त को इसका नया मॉडल दिया है।
शहर में बढ़ती यातायात समस्या एवं भविष्य के शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालीन यातायात नियोजन के संबंध में इसमें विस्तार से बातें रखी जाने की बात एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन संगठा ने कही है। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर जिले में आने वाले समय में बड़ी संख्या में स्टील प्लांट, सीमेंट उद्योग तथा अन्य बड़े औद्योगिक प्रकल्पों के आने की तैयारी हो गयी है।
इस तेज औद्योगिक विकास में वर्तमान यातायात व्यवस्था एवं सड़क संरचना भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपर्याप्त होगी। यदि समय रहते उचित नियोजन नहीं किया गया तो हालात गंभीर होने के संकेत भी एसोसिएशन ने दिये। एसोसिएशन ने प्रमुखता से पडोली चौक से बंगाली कैंप, पडोली चौक से जनता कॉलेज तथा गांधी चौक से जटपुरा मार्ग तक लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या का उल्लेख किया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
भारी मालवाहक ट्रकों एवं औद्योगिक वाहनों की आवाजाही के कारण आम नागरिकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
एवं खनिज विकास निधि दें
MIDC इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कहना है कि शहर के लिए व्यापक ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार किया जाए, प्रमुख जाम वाले क्षेत्रों में अंडरपास एवं वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाएं, भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग नियोजित किए जाएं तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि एवं अन्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से निधि उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार किया जाए।
मुंबई की तर्ज पर हो सड़कें
ऐसे में चंद्रपुर शहर को आधुनिक शहरी यातायात का नियोजन करना होगा। मुंबई शहर की तर्ज पर अंडरपास मार्ग, वैकल्पिक बायपास कॉरिडोर एवं भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग विकसित किए जाने चाहिए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी तथा नागरिकों की आवाजाही सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगी।
यह भी पढे़ं:- वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
इसलिए नहीं आते उद्योग
चंद्रपुर शहर में उचित आधारभूत संरचना एवं ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण बाहरी निवेशकों एवं उद्योग समूहों के बीच नकारात्मक संदेश जाता है। इससे भविष्य में औद्योगिक निवेश एवं क्षेत्र के आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, ऐसा एसोसिएशन का तर्क है।
Chandrapur midc industries association traffic master plan infrastructure model 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMHemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Jul 26, 2026 | 09:41 AMठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 26, 2026 | 09:34 AMYRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Jul 26, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
Jul 26, 2026 | 09:32 AMWorld Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
Jul 26, 2026 | 09:31 AMPMO के उस अहम इनपुट में क्या था? जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदर की पूरी खबर
Jul 26, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM












