Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभयारण्य प्रभावितों का अनशन समाप्त, विधायक भोंडेकर ने की मध्यस्थता 

पवनी में अभयारण्य प्रभावितों का अनशन विधायक की मध्यस्थता से समाप्त हुआ, मुआवजे और पुनर्वास की मांगें प्रमुख रही।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 12, 2026 | 08:10 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: उमरेडपवनीकरानडला अभयारण्य क्षेत्र के तहसील के 12 गांवों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर शुरू किया गया क्रमिक अनशन आखिरकार समाप्त हो गया. विधायक नरेंद्र भोंडेकर की मध्यस्थता से 6 दिन से जारी आंदोलन खत्म हुआ. वन्यजीव अभयारण्य अन्याय पीड़ित कार्य समिति द्वारा 6 अप्रैल से पवनी स्थित बाघ परियोजना कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई थी.

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया. शनिवार को विधायक भोंडेकर ने अनशन स्थल का दौरा कर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने अनशनकारियों को आश्वस्त करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया. इसके बाद उनके हाथों अनशनकारियों को नींबू पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई.

अनशनकारियों की प्रमुख मांगों में भूमि अधिग्रहण की दरों की घोषणा, प्रभावित गांवों का पुनर्वास, बेरोजगारों को वन विभाग में मौसमी रोजगार, प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी तथा प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शामिल थी. साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को परियोजना प्रभावित प्रमाणपत्र जारी करने की मांग भी की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Operation Tiger: दिल्ली में ताकत बढ़ाने में जुटे शिंदे, उद्धव के सांसदों पर नजर

मास्टरमाइंड निदा खान फरार, एसआईटी सक्रिय, राज्य के घनी आबादी वाले इलाके में छिपी संदिग्ध आरोपी

तेंदुए के हमले से 11 बकरियों की मौत, परसोडी में तेंग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग

अवैध शराब समेत 97,000 का माल जब्त, आरमोरी पुलिस ने की कार्रवाई

इस बीच जिला कलेक्टर भंडारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भूअभिलेख विभाग को पहुनगांव और कवडसी गांवों की गिनती सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए. भूअभिलेख उपअधीक्षक अमित धागे ने एक माह के भीतर सर्वे कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया. वन विभाग के रेंज अधिकारी एम.आर. चौधरी ने भी अनशनकारियों से लिखित में अनशन वापस लेने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने अनशन समाप्त कर दिया.

आंदोलन में समिति के मुख्य समन्वयक अनिल मेंढे, समन्वयक बबलू वाघमारे, हरीश तलमले, अरविंद असाई, गुलाब असाई सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बारीबारी से सहभाग लिया. प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन स्थगित किया गया है और अब सभी की नजरें मांगों के क्रियान्वयन पर टिकी हैं.

Sanctuary affected people end their hunger strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 07:20 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.