सालेकसा: रोगायो मजदूरों के हक में उठी आवाज, 200 दिन रोजगार व मजदूरी बढ़ाने की मांग पर ज्ञापन
Gondia News: सालेकसा में अखिल भारतीय रोजगार गारंटी कामगार संगठन ने मजदूरों की मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 200 दिन रोजगार और मजदूरी दरों में वृद्धि की मांग की है।
Gondia Mgnrega Labor: सालेकसा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय रोजगार गारंटी कामगार वेलफेयर संगठन के बैनर तले गोंदिया जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
जिले भर से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के हक और अधिकारों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों को आज भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मजदूरी दरों में वर्षों से वृद्धि नहीं होने, समय पर भुगतान न मिलने और पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न होने जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। संगठन का उद्देश्य इन मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शोषण से मुक्त कराना है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
गड़चिरोली: सिरोंचा के गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग, 75 साल बाद भी सड़क का इंतजार; सीपीआई का ज्ञापन
मानसून पूर्व बारिश ने ही खोली प्रशासन की पोल, बह गए विकास के दावे, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें
पिंपरी में आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, ऊंची इमारतों के आगे बेबस फायर ब्रिगेड, कागजों पर अर्ली वार्निंग
ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में मजदूरों को वर्षभर में कम से कम 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने, वर्तमान महंगाई को ध्यान में रखते हुए मजदूरी दरों में तत्काल वृद्धि करने तथा स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर उत्पन्न हो रही बाधाओं को दूर करने की मांग की गई।
साथ ही कृषि, वन विभाग व अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्पसंगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने मजदूरों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख गेंदलाल मडावी, तहसील अध्यक्ष अनिता मडावी, ज्योति लिल्हारे, दिनेश सोनवाने सहित विभिन्न ग्रामों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
