Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कारधा वैनगंगा पुल पर अंधेरे का साम्राज्य, बंद स्ट्रीट लाइट से बढ़ा हादसों का खतरा

Kardha Wainganga Bridge: भंडारा जिले के कारधा स्थित वैनगंगा पुल पर बंद स्ट्रीट लाइटों और जर्जर सड़क के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Updated On: Jun 16, 2026 | 09:10 PM

Road Repair Demand (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

National Highway Bhandara: भंडारा जिले के कारधा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैनगंगा नदी के पुल पर इन दिनों घना अंधेरा और सड़क की बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरी तरह अंधेरा छाया रहता है। इस कारण वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात के समय पुल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सामने से आने वाले वाहनों की तेज हेडलाइट के कारण कुछ क्षणों के लिए वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं देता। 25 वर्ष पुराना है पुलपुल का निर्माण हुए लगभग 25 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा समय पर रखरखाव नहीं किए जाने से समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

कारधा पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें

विशेष रूप से स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधा बंद होने से पुल पर आवागमन खतरनाक बन गया है। लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल इस ओर ध्यान देने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से पुल पर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर स्ट्रीट लाइट चालू करने की मांग की है। साथ ही यदि संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो जिला प्रशासन को हस्तक्षेप कर आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील भी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे

तुमसर-मोहाडी में बेरोजगारी बनी बड़ी चुनौती, चाय-पान टपरी तक सीमित हो रहे युवा

भंडारा में अलग-अलग हादसों से सनसनी, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, राहगीर गंभीर घायल

भंडारा में पुलिया की बदहाल हालत, सुरेवाड़ा की जर्जर पुलिया बनी हादसों का कारण, बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें

ये भी पढे़:नासिक कुंभमेला अपडेट: मंदिर संस्थानों के साथ मिलकर प्राधिकरण शुरू करेगा प्रभावी निर्माल्य प्रबंधन प्रणाली

आवश्यक कदम उठाए प्रशासन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के होने से पहले प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उनका मानना है कि वैनगंगा पुल पर व्याप्त अंधेरा और सड़क की बदहाली केवल असुविधा नहीं, बल्कि गंभीर हादसों को खुला निमंत्रण देने वाली स्थिति है। यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Kardha wainganga bridge darkness broken road accident risk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:49 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Flyover Bridge
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.