- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Health Tips Earthen Pot Water Vs Fridge Water Summer Heat Protection
साकोली: चिलचिलाती धूप में फ्रिज को कहें ‘ना’ और मटके को ‘हाँ’; चंदवानी ने बताए मिट्टी के घड़े पानी फायदे
साकोली के डॉ. राजेश चंदवानी ने गर्मी में फ्रिज के बजाय मिट्टी के घड़े का पानी पीने की सलाह दी है। लुप्त होती सुराही और छागल की यादों के बीच जानिए कैसे घड़े का पानी आपको लू और बीमारियों से बचा सकता है।

Sakoli Summer Health Care News: जैसे ही अप्रैल का महीना शुरू होता है, तापमान 40 डिग्री से ऊपर तक पहुंचना शुरू हो जाता है। ऐसे में गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की आवश्यकता होती है। लोग प्यास को बुझाने के लिए फ्रिज व जार का पानी पीना अधिक पसंद करते हैं। पहले लोग ठंडे पानी के लिए सुराही व छागल का उपयोग करते थे। लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का जमाना आया वैसे-वैसे यह चीज लुप्त हो गई है। लोग इस धूप से इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ ठंडा ही ठंडा नजर आने लगता है।
लोग दिनभर धूप में घूम कर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने की और भागते हैं। इस भरी दोपहरी में लोग अपने साथ भी ठंडा पानी ही लेकर चलते हैं, लेकिन फ्रिज के ठंडे पानी से ज्यादा अच्छा मिट्टी के घड़े का पानी होता है। घड़े के पानी से बुझती है प्यास। फ्रिज का पानी दो गिलास पीने के बाद भी आदमी की प्यास नहीं बूझती, लेकिन घड़े का यदि एक गिलास भी ठंडा पानी मिल जाए तो आदमी की आत्मा तृप्त हो जाती है। गर्मी के मौसम में यदि आप फ्रिज का पानी छोड़कर घड़े का पानी पीते हो तो आप को भी इसका फायदा हो सकता है।
आज से कुछ दशक पहले लोग सुराही, छागल, घड़ा, इन चीजों के पानी पीकर स्वस्थ रहते थे। लोग सुराही को साथ लेकर चलते थे जिससे की मिट्टी के सुराही का ठंडा पानी पीने को मिल सके। छागल भी मिलती थी जो एक जाड़े सूती कपड़े से बने हुए पानी की बैग रहती थी और उसमें पानी भरने के बाद उसे यदि हवा में लेकर घूम जाए या कहीं हवा की जगह पर लटका दिया जाता तो उसका पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा हो जाता था। लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का जमाना आया वैसे-वैसे यह चीज लुप्त होती गई।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
मटके का पानी रखेगा स्वस्थ
डॉ.चंदवानी स्थानीय डॉ. राजेश चंदवानी ने कहा कि, आज कभी कभार ही सुराही और छागल जैसी चीजें देखने को मिलती है। लेकिन इस चिलचिलाती धूप में यदि आप हमेशा घड़े का पानी पी रहे हो तो आपके स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का कोई भी बुरा परिणाम नहीं पढ़ सकता। साथ ही में आम का पना, लस्सी, छाछ, नींबू का पानी, जलजीरा, यह चीज पीने से भी आपके शरीर को धूप से और लू से बचाया जा सकता है।
आप यदि बोतल में भी घड़े का पानी लेकर चलते हो तो वह भी आपकी प्यास बुझाने में और आपके स्वास्थ्य के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी परिणाम होने नहीं देगा। इसलिए इस चिलचिलाती धूप में जहां तक हो सके वहां तक फ्रिज के पानी को ना करते हुए हमेशा घड़े का ही पानी पिए तो बेहतर होगा।
Sakoli health tips earthen pot water vs fridge water summer heat protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













