-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Google Maps Wrong Route Truck Accident Electricity Pole Fine
साकोली में गूगल मैप के भरोसे चलना पड़ा महंगा: ट्रक ने बिजली का पोल तोड़ा, चालक पर लगा 11,500 रुपये का जुर्माना
साकोली में गूगल मैप के गलत मार्गदर्शन से ट्रक बिजली के पोल से टकराया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

Bhandara Road Safety News: साकोली आधुनिक तकनीक जहां लोगों की सुविधा बढ़ा रही है, वहीं उस पर अत्यधिक निर्भरता कभीकभी नुकसान का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला साकोली में सामने आया, जहां गूगल मैप के सहारे रास्ता तय करना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी33 एफ 1589 जालना से कलकत्ता की ओर रवाना हुआ था। रविवार शाम करीब 7.30 बजे निकले इस ट्रक को चालक कलकत्ता निवासी सौरभ शाह 39 गूगल मैप के निर्देशानुसार चला रहा था। सोमवार दोपहर लगभग 3।15 बजे पंचशील वार्ड क्षेत्र में सतगुरु किराणा के पास ट्रक गलत मार्ग पर पहुंच गया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल पूरी तरह टूट गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी एमएसईबी द्वारा ट्रक चालक पर लगभग 11,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, टूटे हुए पोल के नुकसान की भरपाई भी चालक से वसूल की गई। इसके कारण स्थानीय नागरिकों को रात के अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गूगल मैप के गलत मार्गदर्शन के कारण हादसा हुआ, लेकिन बिजली विभाग को तुरंत कार्रवाई कर आपूर्ति बहाल करनी चाहिए थी।
यह घटना इस बात का संकेत है कि वाहन चालकों को केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहकर स्थानीय संकेतों और मार्गदर्शन का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
Sakoli google maps wrong route truck accident electricity pole fine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













