Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा के किसानों के लिए राहत, टेकेपार सिंचाई योजना का होगा आधुनिकीकरण

  • Author By Anuj Sahu | published By एनबी एडमिन |
Updated On: Mar 07, 2026 | 09:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: बॉटम दम तोड़ती टेकेपार सिंचाई को संजीवनी देने की तैयारी। भंडारा, ब्यूरो। जिले के किसानों की जीवन रेखा मानी जाने वाली टेकेपार लिफ्ट सिंचाई योजना के अच्छे दिन आने वाले हैं। पिछले पच्चीस वर्षों से अनवरत सेवा दे रही इस पुरानी पड़ चुकी योजना को अब महाराष्ट्र सिंचाई सुधार विशेष कार्यक्रम यानी एमआईआईएसपी के अंतर्गत शामिल करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया गया है।

गोसीखुर्द परियोजना के पहले चरण के रूप में दिसंबर 1998 में शुरू हुई इस योजना का बुनियादी ढांचा अब समय की मार और रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है, जिसे बड़े स्तर पर तकनीकी सुधारों की दरकार है। जिले के 41 गांवों के लिए वरदान वैनगंगा नदी के तट पर स्थित यह योजना भंडारा जिले के 41 गांवों के लिए वरदान साबित हुई है।

इस परियोजना के माध्यम से लगभग सात हजार से अधिक किसान परिवारों की 6,315 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलता है। योजना के मुख्य पंप हाउस में 850 अश्वशक्ति के सात भारीभरकम पंप कार्यरत हैं, जो नदी का पानी 33 मीटर की ऊंचाई पर बने वितरण कुंड तक पहुंचाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा

सुबह-सुबह मचा हड़कंप: भंडारा के अड्याल में घरों के पास पेड़ पर चढ़ा भालू, ढाई घंटे बाद रेस्क्यू

भंडारा जिले में जुआ और अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 63,835 रुपये का माल जब्त

गैस सिलेंडर महंगे, सप्लाई पर भी संकट: भंडारा के होटल व्यवसायियों की बढ़ी चिंता

हालाँकि, पिछले ढाई दशक से लगातार चल रहे इस तंत्र में अब कई गंभीर तकनीकी अड़चनें पैदा हो गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन पंपों की कार्यक्षमता की मियाद महज 15 वर्ष होती है, जबकि ये पंप पच्चीस साल पूरे कर चुके हैं। इसके चलते पंप हाउस और स्विचयार्ड के ट्रांसफार्मर कभी भी जवाब दे सकते हैं।

प्रस्तावित सुधार कार्यक्रम के तहत सिंचाई प्रणाली को पूरी तरह आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें पुराने पंपों की जगह नई तकनीक के शक्तिशाली पंप लगाना और पूरे इलेक्ट्रिकल सिस्टम का नवीनीकरण करना शामिल है।

Relief for farmers of bhandara tekepar irrigation scheme to be modernized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 06:00 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.