-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Priority Given To Housing For All Scheme Said Guardian Minister Bhoyar
सबके लिए घर योजना को प्राथमिकता, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पालकमंत्री भोयर का प्रतिपादन
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara News: छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियानांतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय भंडारा की ओर से आयोजित “सेवा पखवाड़ा” उपक्रम में किया।

सबके लिए घर योजना को प्राथमिकता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: पगडंडी सड़कें और सबके लिए घर योजना को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा, ऐसा प्रतिपादन पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने हेमंत सेलिब्रेशन में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियानांतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय भंडारा की ओर से आयोजित “सेवा पखवाड़ा” उपक्रम में किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र भोंडेकर, विधायक राजू कारेमोरे, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, जिप सदस्य आनंद मलेवार, रसीका रंगारी, कल्पना कुर्झेकर एवं जिलाधिकारी सावन कुमार उपस्थित थे।
पालकमंत्री भोयर ने कहा कि, लोकाभिमुख प्रशासन ही इस सरकार का ध्येय है। उसी के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है। इसके तहत पगडंडी सड़कें और सबके लिए घर कार्यक्रम को प्राथमिकता दी। सेवा पखवाड़ा का पहला चरण (17 से 22 सितम्बर) पगडंडी सड़क अभियान, गांव और खेतों तक जाने वाली पगडंडी/शिवार सड़कों को क्रमांक देना, सर्वेक्षण करना, नक्शे पर दर्ज करना और दर्ज न हुई सड़कों को शामिल करना, साथ ही किसानों को खेतों तक सड़क उपलब्ध कराने के लिए सहमति पत्र लेना और लंबित मामलों को निपटाने हेतु ‘रास्ता अदालत’ आयोजित करना था।
सबके लिए घर अभियान
दूसरा चरण (23 से 27 सितम्बर) सबके लिए घर अभियान में घर बनाने के लिए उपलब्ध सरकारी जमीन का कब्जा हक से देना, सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को नियमों के अनुसार नियमित करना तथा लाभार्थियों को जमीन के पट्टे वितरित करना है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
महाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
ये भी पढ़े: खेत के बांधों पर पहुंचकर मंत्री सावे ने लिया नुकसान का जायजा, मदद का दिया आश्वासन
240 शिकायतों का किया गया निपटारा
जनता दरबार में अब तक 488 शिकायतों में से 240 का निपटारा किया गया है। नागरिकों से सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। जिले की नगरपालिकाओं एवं नगरपरिषद क्षेत्रों में 7 नमो उद्यान निर्मित किए जाएंगे। धान उत्पादक किसानों के लिए 114 करोड़ रुपए की राशि शीघ्र उनके खातों में जमा की जाएगी। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने कहा कि, पालकमंत्री के दौरों से जिले के विकास को गति मिलेगी। विधायक राजू कारेमोरे ने प्रशासन से सेवा पखवाड़े की सेवाएं “हेड टू टेल” जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई। पूर्व सांसद सुनील मेंढे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पालकमंत्री डॉ। भोयर के हाथों नागरिकों को आय, निवास एवं अधिवास प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।
Priority given to housing for all scheme said guardian minister bhoyar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














