Bhandara News: रेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 43 लाख का माल बरामद
जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने तेज किया अभियान, 43 लाख का माल जब्त, कई ट्रैक्टर और टिप्पर पकड़े गए।
Bhandara District: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है. 19 अप्रैल को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेत तस्करी में लिप्त कई ट्रैक्टर और टिप्पर जब्त किए हैं. इन अलगअलग कार्रवाइयों में कुल 43 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया है. वरठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष वार्ड में 19 अप्रैल की सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्वराज ट्रैक्टर और ट्रॉली को रोका.
जांच में पता चला कि गांधी वार्ड निवासी चालक रोहित दुर्योधन भुरे 21 बिना किसी वैध परमिट के रेत की चोरी कर उसका परिवहन कर रहा था. पुलिस ने 6 लाख का ट्रैक्टर, 1 लाख की ट्रॉली और रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त कर लिया है. इसी तरह करडी थाना क्षेत्र के निलज गांव के पास वैनगंगा नदी के सूखे पात्र में स्थानीय अपराध शाखा ने दो बड़ी कार्रवाइयां कीं. दोपहर करीब 200 बजे पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी सचिन अशोक ठवकर 28 को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा, जिसके पास से 8,06,000 रुपये का ट्रैक्टरट्रॉली जब्त किया गया.
इसके तुरंत बाद दोपहर 245 बजे इसी स्थान पर पुलिस ने एक और लाल रंग का स्वराज ट्रैक्टर पकड़ा. चालक जगदीश दुलीचंद साठवने बिना लाइसेंस के रेत का परिवहन कर रहा था. यहां भी पुलिस ने 8,06,000 रुपये का माल जब्त किया.रेत माफियाओं में मचा हड़कंपएक अन्य कार्रवाई में पवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आतंकवाद विरोधी शाखा एटीएस ने बाम्हणी परिसर के पास पवनी-भंडारा रोड पर नाकाबंदी कर एक बड़ा टिप्पर पकड़ा.
सम्बंधित ख़बरें
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
LLB परीक्षा की बढ़ी तारीख, विधायक अडबाले ने की थी मांग, गोंडवाना विवि जारी करेगी नई समय सारिणी
राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद
टिप्पर क्रमांक एमएच 40 बीजी 7551 में करीब 6 ब्रास अवैध रेत भरी हुई थी. पुलिस ने चालक सूरज गोपीचंद पिल्लेवान और मालिक मिथुन उरकुडदास दहिवले के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में 20 लाख रुपये का टिप्पर और रेत सहित कुल 20,36,000 रुपये का माल जब्त किया गया है. पुलिस की इन कार्रवाइयों से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
