बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
अमरावती में नौकर और पत्नी ने मालिक के घर से 12.30 लाख का माल चुराया। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया और सामान बरामद किया।
Amravati Crime: गाडगेनगर थाना क्षेत्र के केशव कॉलोनी में एक नौकर और उसकी पत्नी द्वारा अपने ही मालिक के घर सेंधमारी करने का मामला सामने आया है. गाडगेनगर के डीबी दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख 30 हजार रुपये का माल बरामद किया.
जानकारी के अनुसार श्रवण पवन गट्टाणी 32, केशव कॉलोनी, अमरावती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 के बीच उनके घर में काम करने वाले नौकर प्रवीण पंजाबराव पवार 35 और उसकी पत्नी ने घर से 7 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चोरी किए.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था. गाडगेनगर डीबी पथक ने संदिग्ध आरोपी प्रवीण पवार और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुरुआत में टालमटोल करने के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
सम्बंधित ख़बरें
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
LLB परीक्षा की बढ़ी तारीख, विधायक अडबाले ने की थी मांग, गोंडवाना विवि जारी करेगी नई समय सारिणी
राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद
IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसका पीसीआर प्राप्त किया. जांच के दौरान पुलिस ने नकद राशि 6 लाख 35 हजार रुपए, सोने का ब्रेसलेट 36 ग्राम कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए, अंगूठी 3 ग्राम कीमत 30 हजार रुपए, खडे कीमत 25 हजार रुपए ऐसा कुल 12 लाख 30 हजार रुपए का माल जब्त किया.
उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजीराव बचाटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में डी.बी. पथक प्रमुख उपनिरीक्षक सागर ठाकरे, प्रकाश मेश्राम, निलेश जुनघरे, अमोल यादव, विनोद मालवे, आशीष ठाकरे, सिद्धार्थ शृंगारे, सचिन गौरखेडे, प्रणाली ढोले और सुनयना कांबले ने की.
