Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिहोरा पुलिस की छापेमारी: बावनथड़ी नदी किनारे से सड़ा महुआ बरामद

  • Author By Manishkumar Mishra | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 06, 2026 | 07:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Crime: भंडारा जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सिहोरा और कारधा पुलिस थाना क्षेत्र में की गई तीन बड़ी कार्रवाइयों में कुल 5 लाख 60 हजार 500 रुपये का अवैध माल जब्त किया गया है.

पुलिस ने बावनथड़ी और वैनगंगा नदी के किनारों पर छिपाकर रखा गया सड़ा हुआ महुआ भी नष्ट किया. सिहोरा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई सिहोरा थाना क्षेत्र में दो अलगअलग छापों में कुल 4 लाख 30 हजार रुपये का महुआ जब्त किया गया. पहली कार्रवाई सोंड्या गांव के बावनथड़ी नदी किनारे की गई, जहां फरार आरोपी अक्षय झनक परबते 20 द्वारा अवैध रूप से महुआ छिपाकर रखने की सूचना मिली थी.

पुलिस ने छापा मारकर 42 प्लास्टिक झिल्लियों में भरा 1050 किलो सड़ा महुआ कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बरामद किया. दूसरी कार्रवाई में आरोपी आकाश मदन सोनेवाने 30 के पास से 44 प्लास्टिक झिल्लियों में रखा 1100 किलो सड़ा महुआ कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये जब्त किया गया. इस मामले में अपराध क्रमांक 155/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

धारणी के दिया गांव में दर्दनाक हादसा, सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

SRPF भर्ती के दौरान युवक की मौत, 5 किमी दौड़ के अंतिम चरण में गश खाकर गिरा

वाशिम में दो दिनों की बारिश से 729 हेक्टेयर से अधिक फसले प्रभावि, पंचनामे के बाद होगी स्थिति स्पष्ट 

अब पहले पदोन्नति व बाद में समायोजन होगा, निर्णय से शिक्षकों को राहत 

कारधा पुलिस ने अवैध भट्टी की ध्वस्त कारधा पुलिस ने करचखेडा गांव के वैनगंगा नदी किनारे चल रही अवैध हाथभट्टी पर छापा मारा. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी फत्तुबक्षी मेश्राम 60 को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 620 किलो सड़ा महुआ, 20 लीटर हाथभट्टी शराब, लोहे के ड्रम, जलाऊ लकड़ी और शराब बनाने का अन्य सामान बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 30 हजार 500 रुपये बताई गई है.

कारधा पुलिस ने महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Police action against illegal liquor trade bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 06:10 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.